Grass Farming Business Idea: अगर आप कम इन्वेस्टमेंट में ज्यादा फायदा कमाना चाहते हैं, तो नेपियर घास का बिजनेस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। अगर आपके पास अपनी जमीन है, जिसमें खेती की जा सकती है तो आप इस घास को आसानी से लगा सकते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर इस घास को एक बार बो दिया जाए तो इसे लगातार 5 साल तक काटा जा सकता है। यानी आपको एक इन्वेस्टमेंट में पांच फसल मिलती है। अगर आप ऐसी जगह पर रहते हैं जहां पर लोग पशुपालन और डेयरी फार्मिंग करते हैंं, तो भी इस घास का बिजनेस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
ऐसा इसलिए है क्योंकि जिसके पास ज्यादा पशु होते हैं उसे ज्यादा चारे की जरूरत होती है। वहीं बात की जाए नेपियर घास की तो इसे हाथी घास भी कहा जाता है और यह पशुओं के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। जानकार बताते हैं कि अगर इस घास को दूध देने वाले पशुओं को खिलाया जाए तो, दूध का प्रोडक्शन भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि डेरी फार्मिंग करने वाले लोग भी इस घास को अच्छी कीमत पर खरीदते हैं।

आने वाले समय में इस घास की डिमांड और भी ज्यादा बढ़ सकती है साथ इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इस घास का इस्तेमाल करके बायो फ्यूल बनाने की कोशिश भी जारी है और अगर एक बार इस प्रक्रिया को मंजूरी मिल गई तो किसान कम इन्वेस्टमेंट में जबरदस्त कमाई कर सकेंगे। आपको बता दें कि नेपियर घास के इस्तेमाल से कोयला और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस बनाने की प्रोसेस पर काम चल रहा है।
इस घास की सबसे खास बात यह है कि इसे आप साल के किसी भी मौसम में लगा सकते हैं। इस घास को ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती है क्योंकि यह लगभग हर मौसम में सरवाइव कर लेती है ।यही कारण है कि इस ठंड, गर्मी, बरसात किसी भी मौसम में लगाया जा सकता है।
आपको बताते चले कि इस घास के डंठल बोए जाते हैंं, इसमें किसी भी तरह का बीज नहीं पाया जाता है। इन नेपियर स्टिक को आप खेत में 1.5 फीट तक की दूरी पर लगा सकते हैं। इसे आप जुलाई से लेकर अक्टूबर तक के महीने में कभी भी बोल सकते हैं। जानकार बताते हैं कि अगर आपको एक बीघा खेत में इस हाथी घास की बुवाई करनी है तो आपके करीब 4000 नेपियर स्टिक्स की जरूरत पड़ती है।
इसके अलावा कई राज्यों की सरकार आपको इस घास की बुवाई करने के लिए सब्सिडी भी देती हैं जिससे आपकी लागत और भी ज्यादा काम हो जाती है। इसमें एक बार इन्वेस्टमेंट करके आप लगातार 5 साल मुनाफा कमा सकते हैं।
इस घास की सबसे बेहतरीन बात यह है कि इसे आप पहाड़ में मैदाने में ठंडी जगह पर और गर्म जगह पर कहीं भी लगा सकते हैं।
किसान नेपियर घास की खेती से जबरदस्त पैसे कमा सकते हैं। इस घास का इस्तेमाल चारे की तरह भी किया जाता है, जिस चेहरे का पैसा बचता है और आप इसे उन लोगों को भी बेचकर अच्छे पैसे कमा सकते हैं जिनके पास जानवर है पर उन्हें चारे की कमी है। इसके अलावा इस घास से मिलने वाले डंठल को बेचने पर भी अच्छे खासे पैसे मिलते हैं।
भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां पर ज्यादातर लोगों के पास गाय और भैंस जैसे दुधारू पशु होते हैं। यही कारण है कि इस घास की खेती करके फार्मिंग बिजनेस से अच्छा खासा पैसा कमाया जा सकता है। इस घास को ज्यादा खाल देखभाल की जरूरत नहीं होती है, यही कारण है कि इसका इनवेस्टमेंट कॉस्ट काफी कम आता है।
यह भी पढ़ें: Jio Financial news: कल चढ़ा, लेकिन आज धड़ाम होने की आशंका, जानिए ऐसा क्या हुआ
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
