Truth behind Jio Financial news: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने पेटीएम को लेकर चल रही अफवाहों पर अपनी स्थिति साफ कर दी है। जियो फाइनेंशियल ने साफ किया है कि वो पेटीएम वॉलेट के कारोबार को खरीदने के लिए पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशन्स के साथ बातचीत नहीं कर रही है। जियो फाइनेंशियल ऐसी खबरों को अटकलें करार दिया है। ऐसे में आज जियो फाइनेंशियल के शेयर में दबाव देखा जा सकता है, क्योंकि कल इन खबरों के चलते इस शेयर में भारी तेजी दर्ज हुई थी।
गिरावट के साथ खुला जियो फाइनेंशियल का शेयर
जियो फाइनेंशियल का शेयर आज करीब 4 फीसदी की गिरावट के साथ 277 रुपये पर खुला। इस शेयर में आज सुबह ही करीब 14 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है।
जानिए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की सफाई
मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल का शेयर कल यानी 5 फरवरी 2024 को 14 फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। इसके पीछे यही खबरें मुख्य वजह थीं कि कंपनी पेटीएम के वॉलेट बिजनेस का अधिग्रहण करने जा रही है। हांलाकि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएसएल) ने सोमवार की देर रात ये साफ कर किया कि वह पेटीएम वॉलेट हासिल करने के लिए मुश्किल में फंसी वन 97 कम्युनिकेशंस के साथ बातचीत नहीं कर रही है।

जेएफएसएल ने देर रात जारी की रेगुलेटरी फाइलिंग
जियो फाइनेंशियल ने देर रात एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि हम स्पष्ट करते हैं कि समाचार अटकलबाजी है और हम इस बारे में कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं। स्टॉक एक्सचेंज बीएसई ने जियो फाइनेंशियल से उन रिपोर्टों पर टिप्पणी करने के लिए कहा था, जिनमें कहा गया था कि ये एनबीएफसी पेटीएम के वॉलेट बिजनेस को हासिल करने के लिए वन 97 के साथ बातचीत कर रही है।
जानिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक का संकट
31 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी कस्टमर अकाउंट, प्रीपेड मोड, वॉलेट और फास्टैग में 29 फरवरी, 2024 के बाद डिपॉजिट या टॉप-अप स्वीकार नहीं करने का आदेश जारी कर दिया था। आरबीआई के आदेश के मुताबिक पेटीएम वॉलेट के ग्राहक तब तक इसका यूज कर सकते हैं, जब तक कि उनकी बैलेंस रकम खत्म ना हो जाए। वे 29 फरवरी के बाद इसमें पैसा नहीं जोड़ सकेंगे। यदि आरबीआई नरम नहीं पड़ा, तो पेटीएम वॉलेट के लिए टॉप-अप बंद हो जाएगा और इसके जरिए लेनदेन नहीं किया जा सकेगा। आरबीआई ने इसके पहले 11 मार्च, 2022 को पीपीबीएल को तत्काल प्रभाव से नए ग्राहकों को जोड़ने से रोक दिया था।
पेटीएम के शेयर लगातार लग रहा लोअर सर्किट
31 जनवरी को खबर आने के बाद से पेटीएम के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। लगातार तीन कारोबारी सेशन में यानी 1, 2 और 5 फरवरी को पेटीएम के शेयरों में लोअर सर्किट लग रहा है। जब से आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर नॉन-कंप्लाइंस के लिए हर तरह की बैंकिंग सर्विसेज पर बैन लगाया है, तब से पेटीएम के शेयरों में केवल 3 दिनों में 42 फीसदी की गिरावट आई है। इस गिरावट में पेटीएम के इंवेस्टर्स की कुल 20,500 करोड़ रुपये की संपत्ति खाक हो गई है।
अफवाहों के चलते जियो फाइनेंशियल का शेयर ऊपर गया
वहीं जियो फाइनेंशियल की पेटीएम के वॉलेट कारोबार को हासिल करने की खबरें आने के बाद जेएफएसएल के शेयर बीएसई पर 14 फीसदी बढ़कर 289 रुपये पर बंद हुए थे। जियो फाइनेंस के शेयर मूल यूनिट रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से अलग होने के बाद पिछले साल स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्टेड हुए थे।
अब जानिए पेटीएम का दावा
हालांकि पेटीएम ऐप 29 फरवरी के बाद भी पहले की तरह चलता रहेगा, ये भरोसा पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने अपने एक्स पोस्ट में और पेटीएम ने अपनी वेबसाइट पर ब्लॉग के जरिए दिलाया है। पेटीएम ने सोमवार को ये भी कहा कि उसकी यूपीआई सर्विस सामान्य रूप से काम करती रहेगी, क्योंकि कंपनी इसे जारी रखने के लिए अन्य बैंकों के साथ काम कर रही है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
