Jute Farming Business Idea: जानकारी के लिए बता दे की किसान अगर पारंपरिक खेती से हटकर जूट की खेती करते हैं तो भी उन्हें जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। जूट एक ऐसी फसल है जिसका इस्तेमाल रस्सी से लेकर बोरियां बनाने तक के लिए किया जाता है। अगर किसान जूट की खेती करते हैं तो इससे उनका मोटी कमाई हो सकती है, जो आमतौर पर फसल बोने से नहीं हो पाती है।
इसके अलावा भारत सरकार का ध्यान भी जूट का उत्पादन बढ़ाने पर है। आपको बताते चलें कि सरकार के द्वारा जूट की मिनिमम सपोर्ट प्राइस को भी बढ़ा दिया गया है। इससे जूट प्रोडक्शन वाले किसानों को जबर्दस्त फायदा हो सकता है।

आपको बता दें कि जूट का इस्तेमाल शुरू से एक नेचुरल फाइबर की तरह किया जाता है। जूट की फसल को बोने का समय मार्च से लेकर अप्रैल तक का होता है। ऐसे में आपकी गेहूं जैसी फसल को भी नुकसान नहीं होता है जिससे आप ठंड में गेहूं बोल सकते हैं और मार्च अप्रैल में गेहूं की कटाई के बाद खेत में जूट की बुवाई कर सकते हैं।
राज्य है जहां पर जूट की फसल उगाई जाती है। आपको बता दे की भारत के ज्यादातर हिस्सों में जूट की बुवाई आसानी से की जाती है और इसमें सबसे आगे पूर्वी भारत के किसान हैं। अगर बात करें सबसे ज्यादा जूट उत्पादन करने वाले राज्यों की तो, इसमें उत्तर प्रदेश, मेघालय, बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और असम जैसे कई राज्य शामिल है। इससे पता चलता है कि जूट को मैदानी से लेकर पहाड़ी इलाकों तक में हर जगह बोया जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की पूरी दुनिया में जितनी जूट की फसल उगाई जाती है, उतना भारत अकेले उगता है। अगर हम पूरी दुनिया के जोत प्रोडक्शन की बात करें तो उसमें से 50 प्रतिशत तक जूट का उत्पादन भारत के द्वारा किया जाता है। एक जानकारी के मुताबिक देश में करीब 100 ऐसे जिले हैं जिनमें जूट की फसल को एक मुख्य फसल की तरह बोया जाता है।
इस फसल की बुवाई से आपको जबरदस्त फायदा भी मिल सकता है। अभी सरकार ने इसकी कीमतों में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी की है, जाहिर तौर पर इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और उन्हें ज्यादा फायदा हो सकता है।
आपको बता दे कि जूट एक फसल होती है, जो लंबे रेशों वाली होती है। इसके रेशों को एक साथ लपेटकर बढ़िया और मोटी रस्सी तैयार की जाती है, इस रस्सी का इस्तेमाल काफी जगह किया जाता है यह काफी मजबूत होती है और जल्दी टूटती भी नहीं है। इसके अलावा सामान और फल सब्जियां रखने के लिए जूट की बोरियां भी बनाई जाती है, इन्हें अनाज रखने के लिए भी बेहतर माना जाता है। इसके अलावा घर के सजावटी सामान और दरी बनाने के लिए भी झूठ का इस्तेमाल होता है, वहीं कुछ लोग तो इससे टोकरी भी बनाते हैं।
जूट का पेड़ भी आपके काफी काम आ सकता है, कागज और कुर्सी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। वैसे भी बायोडिग्रेडेबल चीजों का चलन बढ़ने से झूठ की डिमांड मार्केट में बढ़ रही है, और ऐसे में आप जूट की खेती करके जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं। इस फसल को कुछ ज्यादा खास देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती है। जूट की खेती करने वाले किसान एक सीजन में जबरदस्त कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढें: Share Bazar News: शेयर बाजार में बूम, जानें टॉप 5 गेनर शेयर, लेकिन Paytm में लोअर सर्किट
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications