Share Bazar News: आज उतार-चढ़ाव भरे सत्र में बेंचमार्क सूचकांक सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में बीपीसीएल, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, ओएनजीसी, अदानी पोर्ट्स और एनटीपीसी थे, जबकि गिरने वालों में आयशर मोटर्स, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी लाइफ, एचडीएफसी बैंक और एचयूएल थे। अगर सेक्टर के हिसाब से देखा जाए तो तेल और गैस सूचकांक 4 प्रतिशत ऊपर और सूचना प्रौद्योगिकी, धातु, रियल्टी, बिजली सूचकांक 1 से लेकर 2 प्रतिशत तक ऊपर रहे, जबकि बैंक सूचकांक 0.5 प्रतिशत नीचे रहा। इसके अलावा बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़ा।
वहीं पेटीएम का शेयर आज भी लोअर सर्किट के साथ बंद हुआ। आज पेटीएम का शेयर 121.80 यानी 20.00 फीसदी टूटकर 487.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 440.33 अंक की तेजी के साथ 72085.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 156.30 अंक की गिरावट के साथ 21853.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,943 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,040 शेयर तेजी के साथ और 1,805 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 98 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 461 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 25 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 457 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 243 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ 82.92 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप 5 गेनर शेयर
बीपीसीएल का शेयर करीब 50 रुपये की तेजी के साथ 558.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 277.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 10 रुपये की तेजी के साथ 257.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी पोर्ट का शेयर करीब 43 रुपये की तेजी के साथ 1,261.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एनटीपीसी का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 332.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप 5 लूजर शेयर
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 108 रुपये की गिरावट के साथ 3,825.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 17 रुपये की गिरावट के साथ 1,067.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 578.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 20 रुपये की गिरावट के साथ 1,446.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचयूएल का शेयर करीब 21 रुपये की गिरावट के साथ 2,452.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications
