Punjab Powercom new policy: जाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह के प्रतिनिधित्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के लिए एक पॉलिसी शुरू की है। ये पॉलिसी बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को बिना किसी व्यवधान के मुहैया करवाने वाले कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इतना ही नहीं कर्मचारियों के परिवारों को वित्तीय सहायता देने वाली इस पॉलिसी को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

दरअसल, ये पॉलिसी करेंट लगने वाले कर्मचारियों के परिवारों की सहायता करने के उद्देशय से लागू की गई। पंजाब पॉवरकाम ने चंद दिन पहले ये नई पॉलिसी शुरू की है।
जिसके तहत जारी किए गए पत्र के अनुसार ठेका, आउटसोर्स, सी.एच.बी. (कंपलेंट हेंडलिंग बाइक) कर्मचारियों के परिवारों को 10 लाख रुपए तक वित्तीय लाभ प्रदान की जाएगी।
22 दिसंबर को ये सरकार ने ये आदेश जारी किया गया है जिसे तुरंत प्रभाव से मुआवजा राशि जारी करने संबंधी आदेश दिए गए हैं। यह राशि बढ़ाकर 10 लाख तक कर दी गई है।
पी.एस.पी.सी.एल. (पंजाब राज्य पावर निगम) में शुरू की गई इस पॉलिसी के तहत दुर्घटना होने पर इमरजेंसी में तुरंत प्रभाव से परिवार को ये वित्तीय सुविधा तुंरत दी जाएगी।
बड़ी इमरजेंसी में 3 लाख रुपए तक एडवांस में मिलेंगे ताकि उपचार में किसी तरह की कमी न रहे। इससे पंजाब बिजली विभाग के ठेकेदारों, आऊटसोर्स, कंपनियों के जरिए रखे गए कर्मचारियों को कई सुविधाएं मिल सकेगी। घातक हादसों के मामले में भी बड़े लाभ मिल सकेंगे जोकि पहले नहीं मिल रहे थे।
वहीं व्रिभाग ने अपने आदेश में कहा है कि ठेका कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह का हादसा होने की सूरत में एक्स ग्रेशिया राशि को 5 से बढ़ाकर 10 लाख किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार अगर करेंट लगने या ड्यूटी के समय अन्य हादसा होने पर कर्मचारी 100 प्रतिशत विकलांग अगर हो जाता है तो 10 लाख की वित्तीय सहायता दी जाएगी । हाइसे के मुताबिक मुआवजा, घटना की गंभीरता के आधार पर निर्धारित होगा। कर्मचारियों को घातक हादसों के लिए एक्स-ग्रेशिया सहायता को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये और कर्मचारियेां के लिए ये रकहुए सामूहिक बीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
