OPINION: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार ने किया वह काम, बीजेपी के लिए आसान हुई लोकसभा चुनाव की राह

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतेगी। उनका यह आत्मविश्वास यूं ही नहीं झलक रहा है। दरअसल महज साढ़े तीन महीने के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने काफी कार्य किये हैं,जिसकी वजह से आमजनों में शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले गारंटी के तौर पर जो वादे किये थे,उन्हें निभाने में विष्णुदेव साय सफल रहे हैं,लिहाजा वह पूरे आत्मविश्वास के साथ चुनावी रैलियों में आमजनो से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे हैं।

sai

छत्तीसगढ़ की आम जनता का भी यही विश्वास है कि पहले से काफी कुछ बदला है। राजनीतिक विश्लेषक मानते है कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। इधर साय कहना है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस पार्टी पर अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हुए छत्तीसगढ़ को चूना लगाया था, यही कारण है कि लोगों का उस पर से विश्वास उठ गया है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जनता का कांग्रेस पार्टी से विश्वास उठ गया है। छत्तीसगढ़ में लोगों का पार्टी से विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है, क्योंकि पिछले 5 सालों से यह पार्टी भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त रही है। चाहे वे 1 लाख रुपये देने का वादा करें या 5 लाख रुपये देने का। लोग उन पर भरोसा नहीं करेंगे। भाजपा राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतेगी।

यह भी पढ़ें OPINION: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने कम समय में किया कमाल, यह तो बस शुरुआत है

वहीं विष्णुदेव साय ने विजय बूथ अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताते हैं कि भाजपा शनिवार को कांदुल में इस अभियान की शुरुआत कर रही है और इसके तहत हर घर पर भाजपा का झंडा लगाना है। हर बूथ पर भाजपा को विजयी बनाना है। हाल ही में कांकेर लोकसभा में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हमने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, मोदी की जो गारंटी थी उसे तेजी पूरा किया जा रहा है । 3100 रुपये में धान खरीदी से लेकर महतारी वन्दन योजना जैसे महत्वपूर्ण घोषणाओं पर तत्काल अमल किया गया। प्रधानमंत्री आवास से वंचित 18 लाख लोगों को पीएम आवास देने की तत्काल घोषणा की गई, इसके अलावे और कई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया गया और कई घोषणाएं पूरी होने के क्रम में है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जो गारंटी दी थी उसे हम बखूबी पूरा कर रहे हैं ।

चुनाव भले ही लोकसभा के हों, लेकिन विष्णुदेव साय राज्य की हर विधानसभा में जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के 11 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव दो चरणों में 26 अप्रैल और 7 मई को होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। छत्तीसगढ़ में मजबूत पकड़ रखने वाली भाजपा ने 2019 लोकसभा में 9 सीटें जीतीं, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) केवल 2 सीटों तक सीमित रही। 2014 के चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 10 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल एक सीट जीतने में सफल रही है।

यह भी पढ़ें OPINION: लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ बीजेपी को मिल सकता है महिलाओं का समर्थन, विष्णुदेव सरकार ने किया यह कमाल

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+