Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने 100 दिन पूरे होने कर लिए है। विष्णुदेव साय सरकार ने सुशासन के सौ दिन पूरे कर लिए हैं। इन सौ दिनों में भाजपा ने चुनाव के पहले जो प्रमुख गारंटी जनता को दी थी। उसे सरकार बनने के बाद तत्काल अमल पर लाना शुरू कर दिया है।

राज्य के सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि, सबसे पहले छत्तीसगढ़ के 18 लाख परिवारों के लिए पीएम आवास की राशि जारी की है। हमारी सरकार ने गांव, गरीब, मजदूर, किसान, महिला, आदिवासी, कर्मचारी सबका ध्यान रखा गया है। सबकी उम्मीदों का मान रखते हुए खास गारंटियों को पूरा किया गया है। ये तो बस शुरुआत है, आगे भी हम प्रदेश को सुशासन के रास्ते पर चलकर विकसित बनाएंगे। 3 करोड़ प्रदेशवासियों के लिए दिन-रात लगकर हम कार्य पूरा करेंगे।
वही कैबिनेट केदार मंत्री कश्यप का कहना है कि छत्तीसगढ़ में सुशासन लौट आया है, यूं तो किसी भी सरकार के मूल्याकंन के लिए 100 दिन का वक़्त काफी नहीं होता, लेकिन विष्णुदेव साय सरकार के यह सौ दिन छत्तीसगढ़ में विश्वास की पुर्नबहाली, सुशासन के पुनरोदय के रहे हैं। कांग्रेस ने अपने कृत्यों से, जनता के साथ किये वादाखिलाफी से भरोसे का जो संकट पैदा किया था, बीजेपी सरकार ने उस संकट को दूर किया है। जनता में पुनः से सरकार के प्रति भरोसा बहाल हुआ है।
कश्यप का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो गारंटिया दी थी, केवल 12 हफ्ते के रिकॉर्ड समय में उनमें से अधिकांश बड़ी गारंटिया पूरी कर ली गयी हैं। हमारी बीजेपी सरकार ने गरीब, किसान, महिलाओं व युवाओं के हित में बड़े फैसले लिये हैं और अल्प समय में जनता से किये वादों को पूरा करने में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। बहराहल विष्णुदेव साय सरकार ने कम समय में काफी काम करके दिखाया है,लिहाजा आम जनों के बीच इस सरकार की छवि अच्छी है।
यह भी पढ़ें OPINION: छत्तीसगढ़ सरकार ने दी कर्मचारियों को बड़ी राहत, चुनाव प्रचार में BJP को मिला बल
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
