Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। लोकसभा चुनाव के तारीख की घोषणा हो चुकी है,किंतु हाल में निर्वाचित हुई राज्य की विष्णुदेव साय सरकार के पास छत्तीसगढ़ में काम करने के लिए पूरे साढ़े 4 साल से अधिक का समय है। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सरकार बनाते ही गांव-गांव तक पहुंचकर प्रत्येक परिवार से जुड़ने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। जिसके अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के हितग्राहियों तक से संपर्क किया गया। इस बात की चर्चा आम है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका लाभ जरूर मिलेगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जिस तरह महतारी वंदन योजना की घोषणा करके कांग्रेस को सत्ता से दूर किया गया, उसी तरह अब लोकसभा चुनाव में भी भाजपा इस योजना को महिलाओं तक पहुंचाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की रणनीति पर भी कार्य कर रही है। ज्ञात हो कि विष्णुदेव साय सरकार ने महिलाओं को हर महीने एक हजार यानी 12,000 रुपये सालाना देने का निर्णय लिया है। इसके पहले मध्य प्रदेश में भी शिवराज सिंह चौहान सरकार की 'लाडली बहना योजना' ने बीजेपी को महिला मतदाताओं का जबर्दस्त समर्थन दिलवाया था।
वहीं, छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में 'महतारी वंदन योजना' का ऐलान करके करीब-करीब अंतिम मौके पर चुनावी समीकरण को पलट दिया। लंबे वक़्त से भूपेश बघेल सरकार की सत्ता वापसी से किए जा रहे दावे कमजोर पड़ने लगे और तीन दिसंबर को चुनाव नतीजे आए तो पूरा देश भाजपा के कमाल से अचंभित रह गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज हमारे छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है. आज महतारी वंदन योजना की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. पीएम मोदी ने महतारी योजना की गारंटी दी थी और आज इसे पूरे किया जा रहा है. महिला सशक्तिकरण के लिए यह कदम उठाया गया है.महतारी वंदन सम्मेलन को संबोधत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और संकल्प से इस योजना का जन्म हुआ है. आज छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है. योजना के माध्यम से माता और बहनों को हर महीने एक हजार रुपये और हर साल 12 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आचार संहिता लगने से पूर्व अपने एक बयान में कहा था कि महिलाओं की आर्थिक समानता को दूर करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। महतारी वंदन योजना महिलाओं की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। 100 दिनों के अंदर में योजना को पूरी करने और लागू की गई है। उन्होंने कहा था कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
.
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का कहा कि राज्य सरकार की महती योजना का लाभ प्रदेश के निवासी व विवाहित महिला जिनकी उम्र एक जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो जाएगी, उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। विवाहित के अलावा विधवा, परित्यक्ता भी इसके दायरे में आएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले मोदी की गारंटी के तौर पर किये गये वादों को निभाने का काम किया है। देश की जनता को भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर पूर्ण विश्वास है, इसका फायदा लोकसभा चुनाव में जरूर मिलेगा।
हाल ही में आचार संहिता लगने से पूर्व छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी कर दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को योजना के पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि महिलाओं के खातों में अब हर महीने पैसे आते रहेंगे। सरकार की प्राथमिकता महिलाओं का कल्याण है। बहराहल भाजपा महिला मतदताओं को अपनी शक्ति मान रही है,जबकि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल अपनी दावेदारी को मजबूत बता रहे है। अब यह जनता का विवेक है कि वह क्या सोचती है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं का किया लोकार्पण
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications