Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनते ही विष्णुदेव साय ने किसानों के जीवन में खुशियां ला दी हैं। खरीफ विपणन साल 2014-15, 2015-16 के धान बोनस की राशि किसानों के खातों में भेजे जाने से छत्तीसगढ़ के किसानों में खुशी की लहर है,वह अपने नए मुखिया को धन्यवाद ज्ञापित कर रहें है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक रायपुर जिले के किसानों को 264 करोड़ 79 लाख 45 हजार रूपये की धान बोनस राशि दी गई है। इसमें साल 2014-15 के 84 लाख 322 किसानों की 130 करोड़ 50 लाख 62 हजार रूपये की बोनस राशि और वर्ष 2015-16 के 86 हज़ार 81 किसानों की 134 करोड़ 28 लाख 83 हजार रूपये बोनस राशि शामिल है।
रायपुर जिले के गांव बेन्द्री के कृषक रवि सुदन पटेल ने कहा कि हमें धान बोनस की राशि 87,960 रूपये मिली, बोनस के पैसों से खेत में तार घेरा लगवाएंगे। साथ ही पाइप लाईन बिछाएंगे, जिससे सिंचाई करने में आसानी होगी। रवि ने मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने हमारा बकाया धान बोनस दिया और समर्थन मूल्य भी बढ़ गया है, इससे हमें खेती से अच्छी आय हुई है। वह कहते है कि इस पहल से युवा भी किसानी की तरफ रुचि लेंगे।
वहीं इसी गांव के रिपु सूदन पटेल ने कहा कि धान बोनस की राशि 92,687 रुपए प्राप्त हुई,जिसे हम खेती में लगाएंगें। हम दो फसल लेते हैं इसलिए खेत में पाइप बिछाने का भी काम करेंगे और अपने बच्चों के लिए मोबाईल लेंगे। रायपुर के ही ग्राम परसट्टी के किसान नोहर जोशी ने कहा कि धान बोनस की राशि 86,800 रूपये मिला,अब वह अपने घर की मरम्मत करवाएंगे। उनके साथी किसान धनसाय साहू ने कहते हैं कि धान बोनस की राशि 92,000 हजार रुपए मिले, जिससे वह अपने ट्रैक्टर की किस्त भरेंगे। उनका कहना है कि वह नई सरकार का आभार करते हैं, बोनस की राशि मिल जाने से किसानों में हर्ष है।
यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की घोषणा, बैगा जनजाति परिवारों के लिए बनेगा पक्का मकान
वहीं छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि अन्नदाताओं से किया गया एक बड़ा वादा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर हमने पूरा किया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मोदी की गारंटी पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को दो साल के बकाया धान के बोनस राशि 3716 करोड़ रूपए का अंतरण सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि किसानों को दो साल के बकाया धान के बोनस राशि वितरण के लिए अनुपूरक बजट में राशि का प्रावधान किया गया था। सुशासन दिवस पर किसानों के खाते में राशि का अंतरण किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बकाया बोनस की राशि किस्तों में नहीं, बल्कि एकमुश्त राशि दी है। जनता से किए गए वादे को हमारी सरकार चरणबद्ध ढंग से पूरा कर रही है,आने वाले दिन में जल्द ही हर वादे को पूरा कर दिया जायेगा।
यह भी पढ़े OPINION: मोदी की गारंटी पूरा करने में जुटे CM विष्णुदेव साय, जनता में छत्तीसगढ़ सरकार पर बढ़ा विश्वास
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications