Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा लगातार वनांचल क्षेत्र में सघन दौरा कर रहे हैं। डिप्टी सीएम शर्मा ने शनिवार को कवर्धा के रेंगाखार जंगल से चिल्फी के मुख्यमार्ग पर पड़ने वाले सभी ग्रामो में पहुंचकर वहां के स्थानीय विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के लोगों से सीधा संवाद किया, वही ग्रामीणों की मांग पर सर्व समाज के लिए सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच, सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए घोषणा भी की।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सुदूर वनांचल ग्राम बोक्करखार भी पहुंचे, जहां उन्होंने सभाएं ली। शर्मा ने ग्रामीणों से कहा कि छत्तीसगढ़ में 2023 के दिसम्बर महीने में हमारी नई सरकार बनी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी को पूरा करने का काम किया है। राज्य की प्रथम केबिनेट बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए राज्य के 18 लाख परिवारों को पक्का आवास देने का वादा निभाया है।
डिप्टी सीएम शर्मा ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने किसानों को पिछले 2 साल का धान का बोनस दे कर मोदी की गारंटी को निभाया है। इसी प्रकार किसानों से एक और वादा को पूरा करते हुए इसी वर्ष से ही 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा हमने किसानों को धान का समर्थन मूल्य 3100 सौ रुपए में देने का वादा भी पूरा करेंगे।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ के जंगली क्षेत्रों में निवासरत विशेष पिछड़ी बैगा परिवार के चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले समय में हमारी सरकार कबीरधाम जिले में निवास करने अले सभी बैगा परिवारों के लिए पक्का आवास की व्यवस्था करेगी। शर्मा ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को रहने योग्य पक्का आवास,बिजली, पानी, सड़क, दूरसंचार, शिक्षा की पूरी व्यवस्था हो ,इस बात की फ़िक्र कर रहे है।
यह भी पढ़ें OPINION: मोदी की गारंटी पूरा करने में जुटे CM विष्णुदेव साय, जनता में छत्तीसगढ़ सरकार पर बढ़ा विश्वास
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
