पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रदेश की नई उत्पाद शुल्क नीति को लेकर कहा कि यह प्रदेश में ऐतिहासिर राजस्व संग्रम के लक्ष्य को हासिल करेगी। चीमा ने कहा कि आगामी एक्साइज पॉलिसी 2024-25 में 10145.95 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में शराब व्यापार नीति में स्थिर सुधार के लिए अहम संशोधन का प्रस्ताव पेश किया गया। इस प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी दे दी है। नई उत्पाद शुल्क नीति को लेकर वित्त मंत्री नेकहा कि खुदरा बिक्री लाइसेंस को ड्रॉ के जरिए आवंटन दिया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में जो सुधार किए गए हैं विभाग उसे भी आगे जारी रखेगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि लाइसेंस को रणनीति के तहत कम किया गया है। लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए समायोज्य लाइसेंस शुल्क पेश के प्रस्ताव को पेश किया गया है। ग्रुप साइज को 2024-25 में कम करके 35 करोड़ रुपए कर दिया गया है, इसमे 15 फीसदी ऊपर-नीचे हो सकता है।
वित्त मंत्री ने कहा कि समायोज्य लाइसेंस शुल्क को को प्रति 200 रुपए प्रति लीटर के तौर पर लगाया गया है। वहीं बियर पर प्रति 50 रुपए का शुल्क लगाया गया है। अतिरिक्त राजस्व जुटाने और देशी शराब की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में देशी शराब का कोटा पिछले वर्ष की तुलना में 3% यानी 8.286 करोड़ प्रूफ लीटर बढ़ाया गया है। इसके अलावा 2024-25 में देशी शराब की कीमत में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications