MP Budget 2024: मोहन यादव सरकार ने आज (12 फरवरी) 1,45, 229 करोड़ रुपए का पहला अंतरिम बजट यानी लेखानुदान पेश किया। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2024-25 के वित्तीय वर्ष के लिए विधानसभा में लेखानुदान पेश किया। इस बजट में समाज के सभी वर्गो के विकास और कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
विधानसभा में आज पेश किए गए इस बजट में चार जाति गरीब, महिला, किसान और युवा वर्ग के कल्याण के लिए भरसक प्रयत्न किए गए हैं। इतना ही नहीं, कर्मचारियों और पेंशनर के लिए चार प्रतिशत डीए और महंगाई राहत का प्रविधान किया गया है। एक अप्रैल से 31 जुलाई तक के लिए लाड़ली बहना और अन्य योजनाओं के लिए 9438 करोड़ का प्रविधान किया गया है।

अंतिरम बजट पेश करते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, प्रदेश सरकार मोदी की गारंटी पर काम कर रही है। अंतरिम बजट में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने, एक्सप्रेस-वे निर्माण को गति देने, औद्योगिक केंद्रों के विकास, स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने, और संशोधित नीतियों के अनुरूप अनुदान देने के लिए भी राशि का प्रावधान किया जा सकता है।
इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि सभी योजनाएं चलती रहे इलके लिए लेखानुदान लाया जा रहा है। मोहन सरकार ने इस बजट में किसानों का भी विशेष ध्यान रखा है। मोहन सरकार ने किसानों को ब्याज रहित ऋण देने के साथ-साथ स्थाई विद्युत पंप पर अनुदान देने का भी प्रवधान बजट में रख है। सरकार ने कृषक मित्र योजना को ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाने के लिए 9593 करोड़ रुपए किसान कल्याण विभाग को दिए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सड़क, औद्योगिक कारिडोर निर्माण और एक्सप्रेस वे को गति देने के लिए पीडब्ल्यूडी को 4098 करोड़ रुपये दिए गए हैं। स्वस्थ मध्य प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने के लिए एयर एंबूलेंस सेवा आरंभ की जाएगी। आदिवासी विकास के पीएम मोदी के सपने को साकार करने के लिए 23 जिलों में प्रधानमंत्री जनमन योजना को जमीन पर उतारने के लिए अनुसूचित जनजाति कल्याण के बजट में 7500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।
मोहन सरकार ने प्रसूति सहायता योजना के लिए 2024-25 के अंतरिम बजट में 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं, अंतरिम बजट में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी सरकार ने समान प्राथमिकता दी है। शहरी विकास के लिए 6143 और गांव के विकास के लिए 6314 करोड़ रुपये चार महीने में खर्च किए जाएंगे।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications