Haryana News: हरियाणा में अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना में प्रदेश की 40000 से अधिक लाभार्थियों ने इस योजना में आर्थिक मदद के लिए आवेदन कर रखा है। इस योजना में लाभार्थियों को अब तक मदद का इंतजार है। अब आला अधिकारियों ने सभी लाभार्थियों के सत्यापन के बाद उन्हें उनके बैंक खातों में 80-80 हजार रुपए देने का फैसला किया है।
अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत प्रदेश के लाभार्थियों को सरकार जल्द ही राहत देने जा रही है। चुनावी मौसम में सरकार ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि एक सप्ताह में सभी लाभार्थियों को भौतिक सत्यापन करने के बाद उनके बैंक के खातों में मकान की मरम्मत के लिए 80-80 जारी किए जाएं। ताकि उन्हें कोई परेशानी न उठानी पड़े।

आचार संहिता लागू होने से पहले ही सभी लाभार्थियों को राहत देने की तैयारी है। जिले के सभी अधिकारियों को लाभार्थियों की सूची सौंपकर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत उन गरीबों को मदद दी जाती है। जो अपने मकान की मरम्मत नहीं कर पाते हैं। हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति या बीपीएल कार्ड धारकों को उनके घर की मरम्मत के लिए एक मुश्त 80-80 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
हरियाणा में इस योजना का लाभ उठाने के लिए 40000 से अधिक लाभार्थियों ने आर्थिक मदद के लिए आवेदन कर रखा है। इस योजना में लाभार्थियों को आर्थिक सहायता का इंतजार है। प्रदेश के अधिकारियों ने सभी लाभार्थियों के सत्यापन के बाद उन्हें 80-80 हजार रुपए देने का फैसला लिया है।
इसके लिए जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, बीडीपीओ को लाभार्थियों की सूची सौंपकर लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन करने के आदेश जारी किए गए हैं। सभी अधिकारियों को 200 लाभार्थियों की सूची सौंपी गई है। अधिकारी मौके पर जाकर सभी नियमों का भौतिक सत्यापन कर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। इसके बाद विभाग की ओर से जो लाभार्थी सही पाए जाएंगे। उनके बैंक खातों में 80-80 हजार रुपए डाले जाएंगे।
इस योजना में पहले जिला कल्याण अधिकारी और तहसील कल्याण अधिकारी लाभार्थियों का सत्यापन करने के बाद राशि उनके खातों में डालते थे। कई लाभार्थी एक मुश्त फंड देने में भ्रष्टाचार की शिकायत करते थे। अब अधिकारियों के भौतिक सत्यापन के बाद राशि जारी होने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
