दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वेहिकल पॉलिसी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। यह नीति रविवार को खत्म हो रही है, लेकिन सरकार ने इसे अगले तीन महीने के लिए आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इस पॉलिसी को सरकार अगस्त 2020 में लेकर आई थी। जिसका मकसद इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या को 2024 तक 25 फीसदी बढ़ाना था। लेकिन अब इस नीति को 31 मार्च 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस फैसले पर कैबिनेट की मुहर जल्द लग जाएगी।
दिल्ली इलेक्ट्रिकट वेहिकल पॉलिसी 2020 पिछले वर्ष अगस्त माह में खत्म हो रही थी, लेकिन उसके बाद से इसे कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है। अधिकारी ने बताया कि नई ईवी पॉलिसी पर काम लगातार किया जा रहा है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इसे कब लागू किया जाएगा। दिल्ली ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि ईवी पॉलिसी 2.0 में वाहनों की उच्च लागत को देखते हुए को प्रोत्साहित किया जाएगा।

ईवी गाड़ियों की कीमत काफी ज्यादा है, ऐसे में जो लोग पेट्रोल और डीजल की गाड़ियां चला रहे हैं उन्हें इस नीति के तहत ईवी गाड़ियों को खरीदने में मदद मिलेगी। लोगों को कम लागत में ईवी खरीदने में मदद मिलेगी। सामान्य पेट्रोल से चलने वाली मारुती जिप्सी को ईवी में बदलने का खर्च तकरीबन 5-6 लाख रुफए आता है। गहलोत ने इस बात के संकेत दिए हैं कि नई ईवी नीति के तहत यह काम बहुत ही कम लागत में हो पाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
