MP News: मध्य प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, तब हर वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी योजनाएं संचालित हो रही है। ऐसी एक योजना है 'मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना'। जी हां...मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का मकसद अविवाहित महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना और जीवन निर्वाह हेतु हर माह आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना है।
मध्य प्रदेश सरकार ने अविवाहिता महिलाओं के लिए 'मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना' साल 2019 में शुरू की थी। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार अविवाहित महिलाओं को सहायता के तौर पर हर महीने 600 रुपए की राशि दे रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलता है।

साल 2019 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य की अविवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए एमपी मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना को शुरू किया गया था, जो मोहन यादव सरकार में भी चालू है। आपको बता दें कि यह योजना आने वाले समय में भी बंद नहीं होगी।
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरे पर निकले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐसा दावा किया है कि भाजपा सरकार में शुरू हुई कोई भी योजना बंद नहीं होगी। तो वहीं, इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग एवं सामाजिक सुरक्षा के तहत अविवाहित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में मोहन सरकार पेंशन दे रही है। एमपी सरकार द्वारा दी जा रही यह पेंशन राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है।
इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते है?
- अविवाहित महिला मध्यप्रदेश की मूल निवासी हो।
- न्यूनतम आयु 50 वर्ष या अधिक हो।
- आयकरदाता न हो।
- शासकीय कर्मचारी/अधिकारी न हो।
- शासकीय/अशासकीय कार्यालय में कार्यरत मानदेय कर्मचारी न हो।
- अविवाहित महिला परिवार पेंशन प्राप्त न कर रही हो।
किन्हें मिलेगा इस योजना का लाभ-
- इस योजना का लाभ सभी वर्गों की 50 साल की उम्र से ऊपर की महिलाओं को दिया जाएगा। योजना के तहत अवविवाहित महिलाओं को प्रति माह 600 रुपये दिया जाता है।
इस योजना के लिए कैसे करें आवेदन
- आवेदिका का मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र
- 9 अंको की समग्र आईडी
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की पासबुक
- अविवाहित होने का घोषणा पत्र
- आयकरदाता न होने का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- शासकीय कर्मचारी या अधिकारी न हो का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
