अगर आप घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए काफी अच्छी खबर है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एचएफएल) आपके लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है।
नई दिल्ली: अगर आप घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए काफी अच्छी खबर है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एचएफएल) आपके लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। LIC ने दिया बड़ा मौका, दोबारा शुरू करें बंद बीमा पॉलिसियां ये भी पढ़ें

2020 होम लोन ऑफर के तहत रेडी टू मूव होम के लिए होम लोन पर 6 ईएमआई माफ की जाएंगी। घर खरीदारों को एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का ये बड़ा तोहफा है। होम लोन में लोगों को 6 ईएमआई फ्री देगी, इसका मतलब ये है कि अब आपको 6 माह तक की किस्तें नहीं चुकानी होंगी। LIC : पॉलिसी होल्डर्स इन बातों का रहे ध्यान, वरना डूब जाएगा पैसा ये भी पढ़ें
होम लोन पर ब्याज दर 6.90 फीसदी
बता दें कि होम लोन पर ब्याज दर 6.90 फीसदी है। एलआईसी हाउसिंग होम लोन अधिकतम 30 साल तक के लिए देगी। इस मिलने वाले लोन पर एलआईसी हाउसिंग प्रोसेसिंग फीस काफी कम ले रही है। होम लोन पर यह अब तक की सबसे निम्न ब्याज दर है। जिन ग्राहकों का सिबिल स्कोर 700 अथवा इससे अधिक होगा उन्हें इस दर पर होम लोन उपलब्ध कराया जाएगा। सिबिल में 700 अथवा इससे अधिक स्कोर रखने वाले ग्राहकों के लिए 50 लाख रुपये तक के होम लोन पर ब्याज की दर 6.90 प्रतिशत से शुरू होगी।
होम बायर्स को 6 महीने नहीं देनी होगी घर की ईएमआई
एलआईसी हाउसिंग 6 ईएमआई माफी कर रही है। यह तैयार, बने हुए घर को खरीदने पर मिलेगा जिसमें ओसी प्राप्त कर लिया गया है। इस ऑफर में 2 ईएमआई की माफी 5वें साल के आखिर में मिलेगी। इसकी तरह दो की 10वें साल और बाकी बचे दो ईएमआई की माफी लोन अवधि के 15वें साल में मिलेगी। इसके लिए कर्जधारक के पास डिफॉल्ट फ्री ट्रैक रिकॉर्ड होना जरूरी है। इस मिलने वाले लोन पर एलआईसी हाउसिंग प्रोसेसिंग फीस काफी कम ले रही है। यह प्रोसेसिंग फीस 1 करोड़ रुपये तक के लिए आवास लोन का 0.25 फीसदी है, लेकिन यह 10,000 रुपये से ज्यादा नहीं होगा। वहीं 1 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक के आवास लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस 0.25 फीसदी ही रहेगी, लेकिन 25,000 रुपये तक हो सकती है। इस प्रोसेसिंग फीस पर जीएसटी अलग से देना होगा।
जान लें क्या है सिबिल स्कोर
सिबिल स्कोर से पिछले कर्ज की जानकारी मिलती है। इसलिए बैंक से कर्ज और क्रेडिट कार्ड लेने के लिए अच्छा सिबिल स्कोर होना जरूरी होता है। नियमित कर्ज चुकाने से क्रेडिट स्कोर अच्छा रहता है। सिबिल स्कोर 300 से 900 अंकों के बीच होता है। अगर स्कोर 750 अंक या उससे ज्यादा होता है तब कर्ज मिलना आसान होता है। जितना अच्छा सिबिल स्कोर होता है, उतनी ही आसानी से कर्ज मिलता है। सिबिल स्कोर 24 महीने की क्रेडिट हिस्ट्री के हिसाब से बनता है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
