लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनी है। इस कंपनी की अलग-अलग पॉलिसी में करोड़ों लोगों ने निवेश किया हुआ है।
नई दिल्ली: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनी है। इस कंपनी की अलग-अलग पॉलिसी में करोड़ों लोगों ने निवेश किया हुआ है। अगर आपने भी एलआईसी पॉलिसी ले रखी थी और कोरोना काल में किसी कारणों से वह लैप्स हो गई है तो चिंता न करें। लैप्स हो गई है बीमा पॉलिसी को लेकर एलआईसी ने बड़ा फैसला लिया है। LIC : ऑनलाइन अपडेट करें अपना कॉन्टैक्ट डीटेल्स, मिनटों में होगा काम ये भी पढ़ें

9 अक्टूबर तक करा सकेंगे रिवाइव
अब भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) इसे रिवाइव करने का शानदार मौका दे रहा है। एलआईसी ने कहा है कि 10 अगस्त से पॉलिसीहोल्डर्स को लैप्स हो चुकी पॉलिसी रिवाइव करने का मौका दिया जा रहा है। एलआईसी का यह कैंपेन 10 अगस्त से लेकर 9 अक्टूबर तक के लिए होगा।
पॉलिसीहोल्डर्स को लेट फीस पर 30 फीसदी तक की छूट
एलआईसी ने कहा कि इस प्लान के तहत विशेष योग्यता प्लान वाले पॉलिसी को ही रिवाइव किया जा सकता है। जानकारी दें कि एलआईसी ने कहा कि इसके तहत उन्हीं पॉलिसी को रिवाइव करने का मौका मिलेगा जो प्रीमियम भरने की तारीख से 5 साल के अंदर की होंगी। इसके लिए कुछ नियम व शर्तें भी होंगी। पॉलिसीहोल्डर्स को लेट फीस पर 30 फीसदी तक की छूट मिलेगी। 1 लाख तक की लेट फीस पर 20 फीसदी के छूट मिलेगी। 1 लाख रुपए से लेकर 3 लाख रुपए के बीच के लेट फीस के लिए 25 फीसदी की छूट दी जाएगी। 3 लाख रुपए से अधिक के लेट फीस पर 30 फीसदी की छूट दी जाएगी।
देश में 20 लाख करोड़ रुपए का कुल निवेश
एलआईसी की 2019-20 में नए प्रीमियम से मिली आय 25.2 फीसदी बढ़कर अब तक के सर्वोच्च स्तर 1,77,977 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। हालांकि, इस दौरान कंपनी ने 2,54,222.3 करोड़ रुपए की पॉलिसी का भुगतान किया जो कि मामूली 1.31 फीसदी अधिक रहा। एलआईसी जीवन बीमा क्षेत्र में 75.90 फीसदी और पहले साल के प्रीमियम में 68.74 फीसदी हिस्सेदारी के साथ बाजार में टॉप पर बनी हुई है। एलआईसी देश में सबसे बड़ी संस्थागत निवेशक कंपनी भी है। इसका कुल निवेश 20 लाख करोड़ रुपए देश में है। 2019-20 में इसका शुद्ध लाभ 2.6 लाख करोड़ रुपए है। जो अन्य कंपनियों से कहीं ज्यादा है।
पुरानी पॉलिसी रिवाइव करना ज्यादा बेहतर
एलआईसी ने कहा कि किसी नई पॉलिसी को खरीदने से बेहतर है कि पुरानी पॉलिसी को ही रिवाइव कर लिया जाए। इससे पॉलिसी की इंश्योरेंस कवर रिस्टोर हो जाती है। पॉलिसी को रिवाइवल करने से ग्राहकों को डेथ बेनिफिट्स भी मिलेगा। यानी पॉलिसी धारक की अचानक मौत होने पर नॉमिनी को पैसा मिलेगा। दरअसल, प्रीमियम नहीं भरने की सूरत में पॉलिसी बंद हो जाती है, जिसके बाद धारक को पॉलिसी पर मिलने वाले बेनिफिट्स नहीं मिलते। स्पेशल रिवाइवल में किसी पॉलिसी को सिर्फ एक बार ही फिर से शुरू किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि उस पॉलिसी को लैप्स हुए 3 साल से ज्यादा का समय न हुआ हो।
ट्वीट के जरिए एलआईसी ने दी जानकारी
एलआईसी ने पॉलिसीधारकों को ट्वीट के जरिए भी बंद हो चुकी पॉलिसी को दोबारा शुरू करने की जानकारी दी है। तो अगर आप भी पॉलिसी रिवाइव करना चाहते है तो जल्दी करें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
