LIC : ऑनलाइन अपडेट करें अपना कॉन्टैक्ट डीटेल्स, मिनटों में होगा काम
लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनी है। इस कंपनी की अलग-अलग पॉलिसी में करोड़ों लोगों ने निवेश किया हुआ है।
नई दिल्ली: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनी है। इस कंपनी की अलग-अलग पॉलिसी में करोड़ों लोगों ने निवेश किया हुआ है। अगर आपके पास एलआईसी की पॉलिसी है और किसी वजह से उसमें आपको अपना कॉन्टैक्ट डीटेल बदलना है अब यह बेहद आसान है। 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 10 नियम, पड़ेगा आप पर सीधा असर ये भी पढ़ें

इसे आप घर बैठे ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते हैं। एलआईसी इसके लिए ऑनलाइन सुविधा देता है। अपडेट के तौर पर मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और दूसरी जानकारियों को अपडेट कर सकते हैं। एलआईसी के साथ रजिस्टर्ड फोन नंबर और ईमेल एड्रेस होना बेहद जरूरी है। अगर आपको प्रीमियम पेमेंट करना हो तो डीटेल अपडेट रहना ज्यादा जरूरी है ताकि जरूरी इन्फॉर्मेशन आसानी से मिल सके। इसके साथ ही प्रीमियम अलर्ट मिलने में मिलती है।
ऑनलाइन कॉन्टैक्ट डीटेल्स अपडेट करें
- इसके लिए सबसे पहले एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in पर जाएं।
- होम पेज पर कस्टमर सर्विस सेक्शन पर स्क्रॉल कर नीचे अपडेट योर कॉन्टैक्ट डीटेल्स - ऑनलाइन ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर अब फिर एक अपडेट योर कॉन्टैक्ट डीटेल्स लिंक पर क्लिक करें। यहां एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें नए इंटरफेस पर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी।
- उसके बाद आपका पूरा नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, की डीटेल डालें। फिर नीचे डिक्लेयरेशन को टिक मार्क करें और फिर सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद आपका पॉलिसी डीटेल वेरिफाई करनी होती है।
- यहां आपसे पॉलिसी नंबर डालने को कहा जाएगा। फिर आपको इसके नीचे दिए गए Validate पॉलिसी डीटेल्स पर क्लिक करना है। ऐसा करने पर आपके सामने अगला पेज ओपन होगा जिसमें रिक्वेस्ट स्टेटस सक्सेसफुल लिखा आएगा।
- इस बाद आपको सेंड रिक्वेस्ट करना होता है।
- इसके बाद आपके पास एक वेरिफिकेशन कॉल एलआईसी से आएगी।
- यह कॉल वेरिफिकेशन के लिए आती है।
- ईमेल पर कन्फर्मंशन मेल सेंड कर दी जाएगी। इस तरह आपका कॉन्टैक्ट डीटेल्स अपडेट हो जाता है।
एलआईसी पॉलिसी का ऑनलाइन चेक करें स्टेटस
- अपनी पॉलिसी की स्थिति जानने के लिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.licindia.in/ पर विजिट करें।
- यहां आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए वेबसाइट लिंक https://ebiz.licindia.in/D2CPM/#Register पर जाएं।
- यहां आप अपना नाम, पॉलिसी नंबर और जन्मतिथि डालें।
- एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने पर आप कभी भी अपना एलआईसी अकाउंट खोलकर स्टेटस जांच सकते हैं।
फोन ले ऐसे स्टेटस की जानकारी
- अधिक जानकारी के लिए आप सीधे फोन पर भी विशेष जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए आप 022-68276827 पर फोन कर सकते हैं। आप इस नंबर पर LICHELP <पॉलिसी नंबर> लिखकर 9222492224 पर भी भेज सकते हैं। इसके लिए कोई लागत नहीं आती है।
- वहीं एलआईसी पॉलिसी का स्टेटस मोबाइल फोन से एसएमएस कर भी पा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन से 56677 पर एसएमएस करना होता है। अगर आपको पॉलिसी का प्रीमियम जानना है तो आप ASKLIC PREMIUM टाइप कर 56677 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं। अगर पॉलिसी लैप्स हो गई है तो इसके लिए ASKLIC REVIVAL टाइप कर एसएमएस करें।
ऐसे लें पॉलिसी बोनस की जानकारी
- वहीं अगर आप पॉलिसी बोनस की जानकारी लेना चाहते है तो इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर ASKLIC BONUS टाइप कर एसएमएस करें।
- अगर आपने अपनी पॉलिसी पर कोई लोन ले रखा है तो ASKLIC Loan टाइप कर एसएमएस भेजें।
- इसी प्रकार अगर आप अपनी एलआईसी पॉलिसी के नॉमिनी संबंधी जानकारी चाहते हैं तो ASKLIC NOM टाइप करें और 56677 नंबर पर एसएमएस भेज दें।
- ऐसा करने पर आपको एसएमएस अलर्ट के रूप में जानकारी आपके मोबाइल फोन पर मिल जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications