कोरोना काल में अगर आप भी होंडा की कार लेने जा रहे तो यह खबर जरूर पढ़ें। होंडा की कारों पर जुलाई माह के ऑफर का एलान हो चुका है।
नई दिल्ली: कोरोना काल में अगर आप भी होंडा की कार लेने जा रहे तो यह खबर जरूर पढ़ें। होंडा की कारों पर जुलाई माह के ऑफर का एलान हो चुका है। जिसके तहत होंडा सिटी, अमेज, सिविक, जैसी कारों को 1.60 लाख रु तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। बता दें कि सबसे अधिक फायदा होंडा सिविक पर मिल रहा है। इन तीनों कारों पर जुलाई माह में की जा रही पेशकशों में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और फ्री एक्सटेंडेड वॉरंटी शामिल हैं। Car Loan : इनकम टैक्स में मिल सकती है छूट, जानिए कैसे ये भी पढ़ें

होंडा कार्स पर 31 जुलाई तक ऑफर
अगर कोई पुरानी कार है तो ग्राहक एक्सेंचज ऑफर का भी फायदा ले सकते हैं। बता दें कि अतिरिक्त डिस्काउंट की भी पेशकश की जा रही है। इसके अलावा चुनिंदा मॉडल्स पर एक्सटेंडेड वारंटी, एक्सेसरीज और होंडा केयर मेंटीनेंस प्रोग्राम की भी पेशकश की जा रही है। वहीं कुछ कारों के मामले में छूट 2019 और 2020 ईयर दोनों तरह के मॉडल्स और बीएस6 मॉडल्स पर भी है। होंडा कार्स की इन पेशकशों का फायदा 31 जुलाई तक लिया जा सकता है। तो जानिए होंडा के किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। Renault की इन कारों पर मिल रहा 70,000 रु तक का ऑफर ये भी पढ़ें
होंडा अमेज
- सबसे पहले बात करेंगे होंडा अमेज की इस कार पर 27000 रुपये तक का ऑफर है।
- अगर पुरानी कार एक्सचेंज कर बीएस6 पेट्रोल/डीजल होंडा अमेज खरीदते हैं तो 12000 रुपये की एक्सटेंडेड वॉरंटी (चौथे व पांचवें साल) और 15000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है।
- वहीं अगर बिना पुरानी कार एक्सचेंज किए नई अमेज खरीदते हैं तो 12000 रुपये की एक्सटेंडेड वॉरंटी (चौथे व पांचवें साल) और 3000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।
- होंडा अमेज की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 6.09 लाख रुपये से शुरू है।
होंडा सिटी पर मिलेगा 1.60 लाख रुपये तक का ऑफर
- होंडा की सबसे चर्चित कार होंडा सिटी की बात करें तो इसपर 1.60 लाख रुपये तक का ऑफर है।
- होंडा सिटी के बीएस6 पेट्रोल SV MT/V MT वेरिएंट पर 15000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।
- बीएस6 V CVT वेरिएंट पर 31000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के तहत 20000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट है।
- VX MT-बीएस6 पेट्रोल वेरिएंट पर 55000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के तहत 35000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट है।
- पेट्रोल VX CVT बीएस6 वेरिएंट पर 70000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के तहत 50000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट है1
- इसके साथ ही ZX MT- बीएस6 वेरिएंट पर 80000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के तहत 50000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट है।
- ZX CVT बीएस6 वेरिएंट पर 1.10 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के तहत 50000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट है। 4th जनरेशन होंडा सिटी की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 9.91 लाख रुपये से शुरू है।
होंडा सिविक पर 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट
- होंडा सिविक पर 1.50 लाख रुपये तक का ऑफर चल रहा है।
- सिविक पेट्रोल बीएस6 के सभी वेरिएंट्स पर 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट है।
- वहीं बीएस6 डीजल वेरिएंट्स पर 1.50 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट है।
- होंडा सिविक की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 1793900 रुपये से शुरू है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
