अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे तो यह खबर जरूर पढ़ें। एक तरफ कोरोना वायरस महामारी ने भारतीय ऑटो उद्योग को भारी नुकसान पहुंचाया है।
नई दिल्ली: अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे तो यह खबर जरूर पढ़ें। एक तरफ कोरोना वायरस महामारी ने भारतीय ऑटो उद्योग को भारी नुकसान पहुंचाया है। देशभर में करीब 2 महीने से अधिक लॉकडाउन के कारण बिक्री काफी प्रभावित हुई है। वहीं दूसरी ओर वाहन निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियों की ब्रिकी के लिए नए-नए तरीकें अपना रही हैं। इसी कड़ी में रेनॉ भी अपने गाड़ियों पर जुलाई महीने में डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। रेनॉ ने अपनी गाड़ियों पर जुलाई माह के ऑफर्स की पेशकश कर दी है।

रेनॉ की कारों पर 30 जुलाई तक ऑफर
बता दें कि रेनॉ की क्विड, डस्टर और ट्राइबर पर 70000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इन फायदों में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट और लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। रेनॉ का यह ऑफर 30 जुलाई तक मान्य है। वहीं अगर ग्राहक किस्तों पर रेनॉ कार खरीदना चाहता है तो ब्याज दर 8.25 फीसदी सालाना से शुरू है। इसके साथ ही कंपनी की बाई नाउ, पे लेटर स्कीम चुनने पर पहले तीन माह कोई ईएमआई नहीं भरनी होगी। तो चलिए जानते है कि रेनॉ की किस कार पर जुलाई में कितने रुपये तक का फायदा मिल रहा है।
क्विड पर मिलेगा 35000 रुपये
- रेनॉ क्विड की एक्स शोरूम कीमत 2.92 लाख रुपये से शुरू है।
- इस कार पर 35000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
- इसमें क्विड के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 10000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 10000 रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है।
- 10000 रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट क्विड के केवल एसडीटी और आईएक्सई 0.8L वेरिएंट पर ही लागू है।
- लॉयल्टी बेनिफिट्स में या तो पुराने रेनॉ मॉडल को एक्सचेंज कर नई रेनॉ क्विड लेने पर 10000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट या रेनॉ ग्राहक द्वारा एक और रेनॉ कार खरीदने पर 5000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल रहेगा। वहीं ग्रामीण ग्राहकों जैसे सरपंच, किसान, ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए 4000 रुपये का स्पेशल रूरल ऑफर है। रेनॉ द्वारा अप्रूव कॉरपोरेट्स व पीएसयू के लिए 7000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस उपलब्ध है।
रेनॉ ट्राइबर पर मिलेगा 30000 रुपये तक डिस्काउंट
- रेनॉ ट्राइबर की एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इस कार पर जुलाई माह में 30000 रुपये तक के फायदे हैं।
- इन फायदों में 20000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 10000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है, जो कि मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट के लिए है। एएमटी वर्जन के लिए केवल 10000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट उपलब्ध है।
- लॉयल्टी बेनिफिट्स में या तो पुराने रेनॉ मॉडल को एक्सचेंज कर नई रेनॉ ट्राइबर लेने पर 10000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट या रेनॉ ग्राहक द्वारा एक और रेनॉ कार खरीदने पर 5000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल रहेगा।
- ग्रामीण ग्राहकों जैसे सरपंच, किसान, ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए 4000 रुपये का स्पेशल रूरल ऑफर है। रेनॉ द्वारा अप्रूव कॉरपोरेट्स व पीएसयू के लिए 7000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस उपलब्ध है।
डस्टर पर मिलेगा 70000 रुपये तक फायदे
रेनॉ डस्टर की एक्स शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इस गाड़ी पर जुलाई में 70000 रुपये तक के फायदे लिए जा सकते हैं। इन फायदों में 25000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 20000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है।
कैश बेनिफिट डस्टर के केवल आरएक्सएस वेरिएंट पर उपलब्ध है।
इसके साथ ही 20000 रुपये के लॉयल्टी बेनिफिट्स में या तो पुराने रेनॉ मॉडल को एक्सचेंज कर नई रेनॉ डस्टर लेने पर 20000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट या रेनॉ ग्राहक द्वारा एक और रेनॉ कार खरीदने पर 10000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल रहेगा।
ग्रामीण ग्राहकों जैसे सरपंच, किसान, ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए 10000 रुपये का स्पेशल रूरल ऑफर है।
रेनॉ द्वारा अप्रूव कॉरपोरेट्स व पीएसयू के लिए 20000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस उपलब्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications