छोटी-छोटी बचत आपकी जिंदगी में बड़ी खुशहाली ला सकती है। ऐसे में हमें छोटी निवेश को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
नई दिल्ली, मार्च 22। छोटी-छोटी बचत आपकी जिंदगी में बड़ी खुशहाली ला सकती है। ऐसे में हमें छोटी निवेश को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नौकरी में रहते हुए या यूं कहें कि अर्निंग पीरियड में जब भी आपके खर्च में से कुछ न कुछ बचत हो, उसे ऐसी जगह निवेश करने के बारे में सोचना चाहिए, जो भविष्य में आपको बेहतर रिटर्न दे सके। जमा पैसों पर अधिक से अधिक ब्याज कौन नहीं चाहता है। बहुत से लोग इसके लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम लाएं हैं, जहां पर आपको एफडी से भी अधिक रिटर्न मिलेगा। रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी ऐसी ही स्माल सेविंग्स स्कीम का एक पॉपुलर विकल्प है। इस खाते में हर महीने अपनी बचत का एक हिस्सा निवेश करने की सुविधा है। यहां आपके जमा पैसों पर तय ब्याज के हिसाब से रिटर्न मिलता है।

7 फीसदी तक मिल रहा आरडी पर ब्याज
सबसे पहले तो बता दें कि रेकरिंग डिपॉजिट बहुत हद तक एफडी की तरह होता है। इसमें हर महीने एक तय रकम निवेश करनी पड़ती है। जो लोग नियमित तौर पर छोटी बचत करना चाहते हैं उनके लिए रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) काफी फायदेमंद है। अलग अलग बैंक आरडी पर अलग-अलग इंटरेस्ट रेट देते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह रिटर्न स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से दिया जा रहा है।
5 बैंक आरडी पर दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में आरडी खुलवाने वाले ग्राहक को एक साल की अवधि में 5.65%, दो साल के लिए 6.95%, तीन साल के लिए 6.95% और चार साल के लिए आरडी पर 6.50% की दर से ब्याज मिलेगा। अगर आरडी की अवधि पांच साल या उससे ज्यादा है तो इस पर आपको 6.25% का सालाना रिटर्न दिया जाएगा।
एयू स्मॉल फाइनेंस निजी क्षेत्र का यह छोटा बैंक अपने ग्राहकों को बड़ा रिटर्न देता है. इस बैंक में रिकरिंग डिपॉजिट खाता यानी आरडी खुलवाने पर आपको हर साल 6.50% का ब्याज मिल सकता है। अगर दो साल के लिए आरडी खुलवाई है तो आपको 7.05% फीसदी ब्याज मिलेगा। इतना ही नहीं तीन साल की आरडी पर 7.25%, चार साल की आरडी पर 7%, पांच साल की आरडी पर 7% और पांच साल से ज्यादा की अवधि पर भी 7% ब्याज मिलेगा।
स्मॉल फाइनेंस बैंक भी अपने ग्राहकों को 6 फीसदी से ज्यादा का शुरुआती रिटर्न देता है। इस बैंक में आरडी खुलवाने पर एक साल का ब्याज 6.60% मिलेगा. आरडी की अवधि दो साल है तो 7.10% ब्याज और तीन साल है तो 7.15% का ब्याज मिलेगा। इसके अलावा चार साल की आरडी पर 7.15% ब्याज है, जबकि पांच साल या उससे ज्यादा की अवधि वाली आरडी पर 6.75% ब्याज मिल रहा है।
ईएसएएफ बैंक अपने ग्राहकों को एक साल की आरडी पर 6.25% का रिटर्न देता है। अगर आरडी की अवधि दो साल हुई तो आपको 7.50% ब्याज मिलेगा, जबकि तीन साल की आरडी पर बैंक 7.25% का ब्याज देता है। अगर आपने चार साल या उससे ज्यादा की अवधि वाली आरडी कराई है तो आपको 7 फीसदी का रिटर्न मिलेगा।
जना बैंक आपको लंबी अवधि में भी तगड़ा ब्याज देता है। इसकी एक साल की आरडी पर आपको 7% की दर से ब्याज मिलेगा। अगर आरडी दो साल की हुई तो 7.75% और तीन या चार साल की होने पर 8% सालाना ब्याज दिया जाएगा। अगर पांच साल की आरडी है तो 7 फीसदी और पांच साल से ज्यादा की अवधि है तो 7.50% का ब्याज मिलेगा।
छोटे अमाउंट से शुरू करें निवेश
पोस्ट ऑफिस आईडी डिपॉजिट अकाउंट सिर्फ 100 रुपये के छोटे से अमाउंट से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। ये योजना सरकार की गारंटी योजना के साथ आती है। अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है आप इसमें कितना भी पैसा डाल सकते हैं। आरडी 1 साल, 2 साल, 3 साल के लिए अपनी सुविधा के मुताबिक खोली जा सकती है। इसमें जमा पैसों पर ब्याज तिमाही लगाया जाता है। हर तिमाही के आखिर में आपके अकाउंट में जोड़ (कंपाउंड इंटरेस्ट के साथ) दिया जाता है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications