अगर आप कम रिस्क के साथ बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां किसी भी प्रकार का कोई रिस्क नहीं हैं इसलिए इसे निवेश का बेहतर विकल्प कह सकते है।
नई दिल्ली, मार्च 2। अगर आप कम रिस्क के साथ बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां किसी भी प्रकार का कोई रिस्क नहीं हैं इसलिए इसे निवेश का बेहतर विकल्प कह सकते है। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं न केवल बेहतर होती हैं बल्कि इसमें कम लागत के साथ निवेश करने पर मोटी कमाई हो जाती है। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकती है। पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स रेकरिंग डिपॉटिज अकाउंट स्कीम को चुन सकते हैं।

छोटे अमाउंट से शुरू करें निवेश
पोस्ट ऑफिस आईडी डिपॉजिट अकाउंट सिर्फ 100 रुपये के छोटे से अमाउंट से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। ये योजना सरकार की गारंटी योजना के साथ आती है। अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है आप इसमें कितना भी पैसा डाल सकते हैं। आरडी 1 साल, 2 साल, 3 साल के लिए अपनी सुविधा के मुताबिक खोली जा सकती है। इसमें जमा पैसों पर ब्याज तिमाही लगाया जाता है। हर तिमाही के आखिर में आपके अकाउंट में जोड़ (कंपाउंड इंटरेस्ट के साथ) दिया जाता है। Post Office Schemes : मिनटों में जाने किस योजना में कितना मिलता है ब्याज
ऐसे समझे कैसे मिलेगा 16 लाख रुपये
रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम पर फिलहाल 5.8 परसेंट का ब्याज मिल रहा है, यह नई दर 1 अप्रैल 2020 से लागू है। केंद्र सरकार अपनी सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें हर तिमाही में तय करती है। अगर आप हर महीने पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में 10 हजार रुपए यानी रोजाना 333 रुपये 10 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको 10 साल बाद 5.8 परसेंट की ब्याज दर पर 16 लाख रुपये से भी ज्यादा मिलेंगे। यानी अगर आप हर महीने 10000 रुपये डालते हैं और इस पर 5.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलने पर 10 साल की मैच्योरिटी पर 16,28,963 रुपये मिलेंगे।
ऑनलाइन खोलें पोस्ट ऑफिस में आरडी अकाउंट
- इसके लिए सबसे पहले पर क्लिक करें।
- अब यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज डालकर लॉग इन करें।
- मेनू पर उपलब्ध 'जनरल सर्विस' टैब पर क्लिक करें और फिर 'सर्विस रिक्वेस्ट' टैब पर क्लिक करें।
- यहां 'न्यू रिक्वेस्ट' टैब पर क्लिक करें।
- विकल्पों में से 'आरडी खाते- आरडी खाता खोलें' पर क्लिक करें।
- फिर इस नए पेज में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- 'सबमिट' पर क्लिक करें और अगले पृष्ठ में जानकारी देखें।
- यहां अपना 'ट्रांजेक्शन पासवर्ड' दर्ज करें।
- प्रक्रिया सफल हो जाने के बाद, आप आरडी खाते की जानकारी उसकी परिपक्वता तारीख और समय-समय पर जमा की जाने वाली राशि के साथ देख सकते हैं।
500 रुपए में खोलें खाता
डाकघर में बचत खाता खोलने के लिए, कम से कम 500 रुपये जमा करना अनिवार्य है। अधिकतम जमा की कोई लिमिट नहीं है, लेकिन रकम 10 के गुणांक में होनी चाहिए। आपके खाते में हमेशा कम से कम 500 रुपए का बैलेंस मौजूद रहना चाहिए। किसी साल में औसत बैलेंस 500 रुपए से कम होने पर 100 रुपए पेनाल्टी के रूप में काटे जाएंगे। बैलेंस शून्य (0) हो जाने पर खाता अपने आप बंद हो जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
