नयी दिल्ली। बीमा, म्यूचुअल फंड या ऐसी ही किसी जगह निवेश या प्रीमियम भरने के लिए अब बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन माध्यमों का सहारा लेते हैं। ये आसान है और आपका समय भी बचाता है। अगर आप एलआईसी ग्राहक हैं या उसकी किसी पॉलिसी में रजिस्ट्रेशन करना चाहतें हैं तो बता दें कि एलआईसी भी ये सारी सेवाएं ऑनलाइन देती है। यदि आप एलआईसी की नई पॉलिसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं या एलआईसी में अपनी मौजूदा पॉलिसी को रिन्यू करना चाहते हैं तो हम आपको इसका बेहद आसान तरीका बताते हैं। आप बिना किसी परेशानी के खुद को ऑनलाइन रजिस्टर्ड करवा सकते हैं। आपने एलआईसी की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया तो आपके लिए अपना प्रीमियम जमा करना बेहद आसान हो जायेगा। तो आइये जानते हैं एलआईसी पोर्टल पर पंजीकरण का प्रोसेस।
LIC पोर्टल पर ऑनलाइन सेवाओं के लिए खुद को रजिस्टर करने के लिए कुछ चीजें अपने पास रखें :
- अपने खुद के जीवन बीमा और अपने नाबालिग बच्चों के जीवन बीमा का पॉलिसी नंबर।
- इन पॉलिसी (सर्विस टैक / जीएसटी के बिना) के तहत किस्त प्रीमियम।
- पैन कार्ड या पासपोर्ट की स्कैन कॉपी, जिसका आकार 100 केबी से कम हो।
- स्कैन की गई कॉपी jpg या jpeg फॉर्मैट में होनी चाहिए। हालाँकि bmp, png, gif और tiff फॉर्मैट में भी ये कॉपी अपलोड किए जा सकते हैं।
क्या है रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस :
- Www.licindia.in पर जाएं और "कस्टमर पोर्टल" पर क्लिक करें।
- अगर आपने रजिस्टर नहीं किया है तो 'न्यू यूजर' पर क्लिक करें।
- अपना स्वयं का यूजर-आईडी और पासवर्ड चुनें और सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करें।
इसके बाद आप रजिस्टर्ड पोर्टस यूजर बन जायेंगे। इसके बाद ई-सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए "ई-सर्विसेज" पर क्लिक करें और अपनी क्रिएट की गयी यूजर-आईडी के साथ लॉग इन करें। यहां दिये गए फॉर्म को भरकर ई-सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए अपनी पॉलिसीज को रजिस्टर करें। इस फॉर्म को प्रिंट करें, उस पर हस्ताक्षर करके उसकी स्कैन कॉपी को अपलोड करें। पैन कार्ड या आधार कार्ड या पासपोर्ट की स्कैन कॉपी अपलोड करें। एलआईसी ऑफिस द्वारा सत्यापन के बाद एक रिसीट आपको ई-मेल और एसएमएस पर भेजी जाएगी। अब आप एलआईसी की ई-सेवाओं का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं।
ये हैं अंतिम प्रोसेस
अगली स्क्रीन में, आपको अपनी पसंद का यूजर आईडी और पासवर्ड चुनना होगा और सबमिट करना होगा। सबमिट पर क्लिक करें। इस नई क्रिएट की गई यूजर आईडी के माध्यम से लॉग इन करें और 'बेसिक सर्विसेज' 'ऐड पॉलिसी' के विकल्प पर क्लिक करें और अपनी शेष सभी पॉलिसीज को एनरोल करें। एलआईसी की ई-सर्विसेज इसकी खास पहल है जो आपको कुछ ही क्लिक में ऑन-डिमांड सेवा प्रदान करती है। इससे आप बिना एलआईसी कार्यालय में जाये अपनी उंगलियों से ऑनलाइन ही सारे काम कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें - LIC की 6-7 फीसदी हिस्सेदारी बेचने से ही सरकार जुटा लेगी 90000 करोड़ रु
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications