अगर आप भी गर्मियों की छुटिट्यों का मजा लेना चाहते हैं और सुकुन के कुछ पल धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से भरी जगहों पर बिताना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। दरअसल, भारतीय रेलवे की ऑनलाइन वेबसाइट IRCTC के तहत टूर पैकेज का ऑफर दिया जा रहा है। सबसे खास बात है कि इस ऑफर के तहत आप मात्र 2492 रुपए में वैष्णों देवी में 3 रातें और 4 दिन बिता सकते हैं। यह कोई मजाक नहीं है यह पूरी तरह से सच है। इस ऑफर के बारे में हम आपको आगे की स्लाइड में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
भारतीय रेलवे के द्वारा आईआरसीटीसी तहत वैष्णो देवी यात्रा का यह पैकेज आम आदमी के लिए काफी सहायता पूर्ण है। इस ऑफर को बहुत ही आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। आईआरसीटीसी यह टूर पैकेज कुछ निजी टूर एजेंसियों के साथ मिलकर प्रदान कर रहा है। 2492 रुपए में वैष्णों देवी में 3 रातें और 4 दिन की इस यात्रा की जानकारी IRCTC के वेबसाइट में भी उपलब्ध है। तत्काल टिकट बुक करने से पहले पढ़ें ये खबर, बदले नियम
आईआरसीटीसी ने इस पैकेज का नाम 'वैष्णो देवी इकोनॉमी पैकेज' का नाम दिया है। वेबसाइट में दी गई जानकारी के अनुसार यह यात्रा ट्रेन से होगी। वैष्णो देवी यात्रा के लिए यह ट्रेन रात 8 बजकर 50 मिनट पर निकलती है। आपको बता दें कि यह यात्रा स्लीपर क्लास में बुकिंग के जरिए करवाई जाएगी। भारत की टॉप 5 सुपरफास्ट और हाई स्पीड ट्रेन
भारतीय रेलवे द्वारा यह ट्रेन हर दिन वैष्णो देवी के लिए चलाई जा रही है। यात्रा के दौरान आपको ट्रेन में IRCTC की ओर से दो बार नाश्ता भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही आईआरसीटीसी अपने गेस्ट हाउस में यात्रियों के रुकने की व्यवस्था भी करेगी। ऑनलाइन ट्रेन टिकट रिजर्वेशन को लेकर बदल गए ये नियम
यात्रियों के लिए रुकने की आईआरसीटीसी की ओर से दो प्रकार की व्यवस्था की गई है, इसमें स्टैर्ण्ड और डीलक्स स्तर की व्यवस्था की गई है। दोनों ही व्यवस्था में अलग-अलग चार्ज देना होगा। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज का कोड NDR035 रखा है। ज्यादा जानकारी के लिए आप IRCTC की वेबसाइट http://www.irctctourism.com/TourPackages/RailTour/vaishno-devi-package.html से प्राप्त कर सकते हैं।
सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों में से एक, वैष्णो देवी का मंदिर देवी शक्ति को समर्पित है। स्नेही रूप से माता रानी और वैष्णवी भी कहा जाता है, मंदिर माता देवी का प्रकटीकरण है। मंदिर 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जो कटरा से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान