यहां पर आपको ऑनलाइन ट्रेन टिकट रिजर्वेशन के बारे में नए नियमों को बताएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर क्या बदलाव हुए हैं।
कोई भी यात्री IRCTC पोर्टल के माध्यम से अग्रिम आरक्षण करवा सकता है। यह भारतीय रेलवे की ई-टिकिटिंग शाखा है। आईआरसीटीसी की वेबसाईट irctc.co.in के अनुसार आप यात्रा से 120 दिन पहले आरक्षण करवा सकते हैं जिसमें ट्रेन जिस दिन स्टेशन से प्रारंभ होती है, वह तिथि शामिल नहीं है। तत्काल योजना के साथ-साथ ऑनलाइन टिकिट आरक्षण तंत्र को मज़बूत बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाये हैं। इसकी सूचना राज्य के रेल मंत्री राजेन गोहेन ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी थी। तत्काल योजना उन नागरिकों के लिए है जिन्हें तत्काल यात्रा करने के आवश्यकता होती है। भारतीय रेलवे प्रतिदिन 2 करोड़ यात्रियों को लाने और ले जाने का काम करता है।
ऑनलाइन टिकिट आरक्षण को मज़बूत बनाने के लिए रेलवे द्वारा निम्नलिखित कदम उठाये गए हैं:
एक यूजर आईडी से एक महीने में इतने टिकट
किसी भी यूज़र आईडी से एक महीने में अधिकतम 6 टिकट्स की ही बुकिंग की जा सकती है। परन्तु रेल मंत्रालय के अनुसार यदि यूज़र का आधार और किसी एक यात्री का आधार सत्यापित है तो यूज़र द्वारा 12 टिकिट भी बुक किये जा सकते हैं। एक यूज़र एडवांस रिज़र्वेशन की अवधि सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे तक केवल दो टिकिट ही बुक कर सकता है।
एक समय पर एक ही लॉगिन पर हो सकते हैं एक्टिव
एक समय में एक यूज़र एक ही लॉग इन पर सक्रिय हो सकता है। एक यूजर एक समय में एक ही लॉग इन कर सकता है चाहे वह एक ही ब्राउजर की अनेक विंडो हो अथवा विभिन्न ब्राउज़र्स की। त्वरित आरक्षण कार्यात्मकता (टिकिट आरक्षण के लिए एकल पृष्ठ) सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध नहीं होगी।
ये काम भी जरुरी
लॉग इन, यात्री विवरण और भुगतान के वेब पेज के बाद कैप्चा दिया जाता है। कैप्चा एक कंप्यूटर प्रोग्राम होता है जो मशीन आउटपुट तथा मानव के बीच अंतर करने के लिए होता है। यह अवांछनीय ई मेल तथा वेबसाइट से डाटा के निष्कर्षण को विफल करता है। जब उपभोक्ता अपनी जानकारी जैसे यूज़र का नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, चेक बॉक्स आदि दे देता है तब उससे एक अतिरिक्त सुरक्षा प्रश्न पूछा जाता है।
डिफरेंट इनपुट पृष्ठ के लिए डिफरेंट टाइम
विभिन्न इनपुट पृष्ठों के लिए विभिन्न टाइम सेट किया होता है। उदाहरण के लिए यात्री विवरण पृष्ठ और भुगतान पृष्ठ के लिए कैप्चा का समय 5 सेकंड्स का होता है। यात्री विवरण फॉर्म में यात्री संबंधित जानकारी भरने के लिए 25 सेकंड्स का समय होता है चाहे यात्रियों की संख्या कितनी भी हो। तत्काल टिकट बुक करने से पहले पढ़ें ये खबर, बदले नियम
पेमेंट करने का समय
यूज़र को भुगतान के लिए 10 सेकंड्स का समय दिया जाता है। सभी बैंकों के लिए नेट बैंकिंग से भुगतान के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आवश्यक होता है। टिकिटों के एकाधिरात्मक क्रय को रोकने के लिए सुबह 8 से 8:30, 10 से 10:30 तथा 11 से 11:30 के बीच एजेंट्स को टिकिट खरीदने की अनुमति नहीं होती। एजेंट्स के रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड आवश्यक है।
तत्काल टिकिट्स के नए नियम
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच एक यूज़र आई डी से केवल दो तत्काल टिकिट ही आरक्षित की जा सकती हैं। एक सत्र में केवल एक ही तत्काल टिकिट आरक्षित की जा सकती है। (वापसी यात्रा को छोड़कर)। सुबह 10 और दोपहर के 12 बजे के बीच एक आई पी एड्रेस से केवल दो ही टिकिट आरक्षित की जा सकती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications