International Womens Day 2024: आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि भारत सरकार के द्वारा महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही स्कीम का फायदा ज्यादातर महिलाओं को मिलता है, लेकिन देश की ऐली महिलाएं भी हैं, जो सरकार द्वारा चलाई जा रही इन स्कीम्स के बारे में नहीं जानती हैं और पात्र होते हुए भी सरकार द्वारा चलाई जा रही इन योरजनाओं का लाभ नहीं उठा पाती हैं। यही कारण है कि हम आज 8 मार्च 2024 के दिन इंटरनेशनल वुमेंस डे पर आपको इन स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि देश की महिलाएं इन स्कीम्स का फायदा उठा सकें।
गौरतलब है कि महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने के लिए और उनके योगदान को समझाने के मकसद से हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा यह दिन नारि शक्ती को समर्पित और साथ ही हर उस महिला को समर्पित जो अपने देश और समाज को बेहतर बनाने में योगदान दे रही है।

लखपति दीदी योजना
भारत सरकार के द्वारा देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली दो करोड़ महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा कई राज्य तो इस योजन के तहत महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का लोन भी दिया जाता है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाता है। इसे सरकार के द्वारा 2016 में शुरू किया गया था। इसमें शुरू में सरकार के द्वारा कुछ फ्री सिलेंडल मिलते हैं, उसके बाद सिलेंडर सब्सीडी का पैसा सीधे लाभान्वित घर की महिला मुखिया के खाते में डाल दिया जाता है। इससे महिलाओं को कोयले और लकड़ी के धुएं में खाना नहीं बनाना पड़ता है।
सुकन्या समृद्धी योजना
भारत सरकार के द्वारा देश की बेटियों के लिए इस सुकन्या समृद्धी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत निवेश करने के बाद आपको 8.2 प्रतिशत सालाना के हिसाब से ब्याज दिया जाता है। इसमें आपको 15 साल तक पैसे इनवेस्ट करने होते हैं और यह स्कीम 21 साल मैच्योर होती है। इसका मतलब है कि 15 साल के बाद आपको इस स्कीम में निवेश नहीं करना है, लेकिन आपको उसके 6 साल बाद तक ब्याज लगातार मिलता रहेगा।
फ्री सिलाई मशीन
सिलाई और कढ़ाई करने के लिए भी सरकार के द्वारा महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है। ताकि वो अपने पैसों के लिए किसी पर निर्भर न रहें और उन्हें खुद अपने लिए इज्जत से पैसे कमाने का मौका मिले। इस योजना के तहत 20 से 40 साल तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इस स्कीम में जो भी महिला अप्लाई कर रही है, उसके पति की इनकम 12,000 रुपए महीना से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर एक महिला, सरकार द्वारा लगाई गई शर्तों को पूरा करती है, तो आवेदन करके फ्री सिलाई मशीन ले सकती है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
