How to Apply for Lakhpati Didi Yojana: देश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार के द्वारा लखपति दीदी योजना चलाई जा रही है। सरकार इस योजना की सफलता को देखकर काफी खुश है और अब इसके टार्गेट को भी भारत सरकार के द्वारा बढ़ाया जा रहा है। इस बार 1 फरवरी को सरकार के द्वारा अतंरिम बजट पेश किया गया था। इस बार के बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की हैं।
इनमें 9 से 14 साल तक बच्चियों के फ्री वैक्सीनेशन की बात कही गई है, जिससे सर्विकल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से महिलाओं की सुरक्षा की जा सके। इस बजट के दौरान महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली सरकार ने लखपति दीदी योजना के लक्ष्य को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ तक कर दिया है। आपको बता दें कि इस योजना के तहत देश के कई राज्य की महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का इंटरेस्ट फ्री लोन भी मिलता है।

यहां पर हम आपको सरकार की इस स्कीेम के बारे में विस्तार से बताते हैं। ताकि आप इसके बारे में जान सकें और इसमें अप्लाई करके इसका फायदा भी उठा सकें। आइए सबसे पहले आपको लखपति दीदी योजना के बारे में बताते हैं। इस योजना के तहत देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली दो करोड़ महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाता है, इसे अंग्रेजी में स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग भी बोलते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार द्वारा शुरू किए गए इस प्रोग्राम के अंतर्गत महिलाओं को कई तरह की स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाती है। इनमें ड्रोन की मरम्मत करना और उसे उड़ना, प्लंबिंग और एलईडी बल्ब बनाने जैसे कई काम सिखाए जाते हैं। इस स्कीम को देश के हर राज्य में चलाया जा रहा है। इसका फायदा देश की कई महिलाओं को मिल रहा है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक अब तक करीब 2 करोड़ महिलाओं को को इसकी ट्रेनिंग में दी जा रही है।
इस स्कीम से महिलाओं को फायदा होता हुआ देखकर सरकार के द्वारा इस बजट सत्र के दौरान इस स्कीम के तहत ट्रेनिंग पाने वाली महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी की बात कही गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इस बजट के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत अब 3 करोड़ महिलाओं को प्रसिक्षण मिलेगा।
इस योजना के तहत लगभग हर उम्र की महिला्ओं को ट्रेनिंग दी जाती है। इस योजना के तहत हर भारतीय महिला को पूरा फायदा मिलता है। इसके लिए महिलाएं अपने राज्य में चल रहे स्वयं सहायता समूह से जुड़कर योजना का फायदा उठा सकती हैं। अगर आप भी पैसे कमाना चाहती हैं, तो इस स्कीम में आवेदन करके स्किल्स सीख सकती हैं और खुद की मेहनत से पैसे कमा सकती हैं।
आपको बता दें कि इस स्कीम के लिए अप्लाई करने से पहले आपको कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स रेडी रखने होंगे। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते से जुड़ी जानकारियां और एक पासपोर्ट साइ वाली फोटो भी शामिल है।
अगर आपको इस स्कीम के लिए में अप्लाई करना है, तो आपको स्वंय सहयता समूह को एक बिजनेस प्लान के बारे में बताना होगा। एक बार आपने अपना प्लान स्वंय सहायता समूह को देने के बाद, वह समूह के द्वारा सरकार को भेजा जाता है।
इसके बादल सरकार के द्वारा आपके द्वारा भेजे गए एप्लीकेशन को पूरी तरह से एनालाइज किया जा सकता है। अगर सरकार को आपका प्लान बेहतर लगता है, तो उसे एक्सेप्ट कर लिया जाता है।
अगर आपका बिजनेस आइडिया एक्सेप्ट कर लिया जाता है तो आपको इस योजना का फायदा मिलता है। इस स्कीम के अंतर्गत कई राज्या, महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का इंटरेस्ट फ्री लोन दे रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications