Couple Money Management Tips: एक सुखी जीवन के लिए प्यार के साथ पैसा भी काफी जरूरी होता है। अक्सर गलत फाइनेंशियल प्लानिंग की वजह से लोगों के खर्च ज्यादा बढ़ जाते हैं और आपस में तनाव बढ़ता है और इसका असर आपकी लाइफ पर तब और भी ज्यादा पड़ता है, जब आपके साथ एक पार्टनर भी हो। यही कारण है कि घर में खुशियां बरकरार रखने के लिए मनी मैनेजमेंट काफी जरूरी होता है। इसी बात को ध्यान में रखकर आज हम आपको कुछ ऐसे ही विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं।
अक्सर लोग पैसों को लेकर काफी परेशान होते हैं और इस तरह की दिक्कत के बारे में अपने घर और परिवार से भी शेयर नहीं कर पाते हैं। लेकिन शादि के बाद यह स्थिती और कठिन हो जाती है। क्योंकि अब आपको अपनी सभी फाइनेंशियल जानकारी शेयर करनी पड़ती है और ये काफी ज्यादा जरूरी भी है।

खासकर नव विवाहित कपल्स को शुरु में फाइनेंशियल प्लानिंग को ध्यान में रखना चाहिए ताकि बाद में उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। आमतौर पर कपल्स के द्वारा इस तरह के मुद्दों पर बातचीत नहीं की जाती है, जिससे मिसअंडरस्टैंडिंग पैदा हो जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ दिनों के बाद जब हनीमून पीरियज खत्म होता है, तो लोगों को बढ़े हुए खर्च और दूसरी वित्तीय आदतों पता धीरे-धीरे चलता है। ऐसो में आप पर फाइनेंशियल लोड काफी ज्यादा आ सकता है। इसी लिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, इन्हें अपनाकर आप अपना जीवन खुशहाल बना सकते हैं।
आपस में बात-चीत है काफी जरूरी
गौरतलब है कि अगर कपल्स को अपनी फाइनेंशियल आदतों को बेहतर बनाने के लिए कई काम करने होते हैं। इसमें सबसे पहला और जरूरी काम आपस में बैठ कर इन मुद्दों पर बात करना होता है। ताकि आप एक दूसके की वित्तीय आदतों और अप्रोच के बारे में समझ सकें, इससे आगे की स्ट्रैटिजी बनाना काफी ज्यादा आसान हो जाता है।
वित्तीय लक्ष्य का निर्धारण भी है जरूरी
इसके बाद आपको अपने गोल्स डिसाइड करने चाहिए कि आगे हमें क्या-क्या करना है और उसके लिए कितने पैसे लगेंगे। ऐसा इस लिए भी है कि सभी के अपने खुद के फाइनेंशियल्स गोल्स होते हैं। ऐसे में आपको अपनी सैलरी के हिसाब से गोल डिसाइड करना होगा। इसके बाद उस गोल ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं। अगर दोनों पार्टनर कमा रहे हैं, तो आपस में बात करके सहमती बनाकर फाइनेंशियल गोल सेट कर सकते हैं। इसमें घर खरीदना, बच्चों की पढ़ाई, विदेश की ट्रिप, मंहगी कार लेना और बच्चों का भविश्य और गोल शामिल हो सकते हैं।
खर्चों पर रखें ध्यान
कपल्स को यह भी ध्यान रखना चाहिए की पैसों को कहां इनवेस्ट कर सकते हैं। एक्सपेंडीचर पैटर्न को समझकर आप फालतु के खर्चों से बच सकते हैं और उन पैसों को बचा सकते हैं और किसी जरूरी जगह इनवेस्ट कर सकते हैं। एसे में आपको फिजूल खर्ची से छुटकारा मिलेगा, जिससे फाइनेंस मैनेज करने में कोई दिक्कत नहीं होती है। अगर आपको कहीं पैसे मैनेज करने में दिक्कत आ रही है, तो आप आपस में बात करके एक दूसरे की मदद कर सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल को करें नियंत्रित
आपको पर्सनल क्रेडिट कार्ड और ओलरऑल क्रेडिट यूज को कंट्रोल में रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं आपका बजट पूरी तरह से हिल सकता है। ऐसे में अगर खर्च ज्यादा बढ़ गया तो आपको बिल चुकाने के लि्ए लोन भी लेना पड़ सकता है। यही कारण है कि आपको पहले से अपने खर्चों पर लगाम लगानी चाहिए, ताकि आपके वैवाहिक जीवन पर इसका बुरा असर न पड़े।
इसके अलावा आपको अपने खर्च को ध्यान में रखे के लिए कई लेटेस्ट टूल्स का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इनसे आपको पता चलता है कि आप कितने पैसे कहां खर्च कर रहे हैं। इससे आप अपने खर्चों के जान सकते हैं और जहां पैसे फालतू में खर्च हो रहे हैं, वहां आप उस खर्च पर रोक लगाकर अपने पैसे बचा सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications