सरकार देश में डिजिटल लेनदेन यानी कैशलेस ट्रांजेक्शन को काफी बढ़ावा दे रही है। जो कि काफी आसान भी हो गया है, मोबाइल में ही बैंक से जुड़ी सारे लेन-देन काफी आसानी हो जाते है।
नई दिल्ली: सरकार देश में डिजिटल लेनदेन यानी कैशलेस ट्रांजेक्शन को काफी बढ़ावा दे रही है। जो कि काफी आसान भी हो गया है, मोबाइल में ही बैंक से जुड़ी सारे लेन-देन काफी आसानी हो जाते है। महज तीन-चार बटन क्लिक कर पूरा काम हो जाता है। देखा जाएं तो बैंकिंग टेक्नोलॉजी ने पैसों के लेनदेन को बेहद आसान कर दिया है। लेकिन इन सब के बाद भी आपको इस तरह की सुविधाओं का इस्तेमाल बड़ी सूझबूझ और सतर्कता के साथ करना चाहिए। ताकि आप किसी तरह के फ्रॉड की आशंका से बच सके। जानकारी के मुताबिक डिजिटल लेनदेन के चलते लोगों के साथ साल 2018-19 में करीब 71,500 करोड़ रुपये का बैंकिंग फ्रॉड हुआ है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह से फ्रॉड से बच सकते हैं और आपकी लेन-देन करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। डिजिटल पेमेंट्स करने वाले हो जाएं सावधान, इस तरह हो रही ठगी ये भी पढ़ें
ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षित नेटवर्क से करें
सबसे पहले आपको नेट बैंकिंग पासवर्ड याद कर लेना चाहिए। ताकि आप इसे किसी को भी न बताएं। और ना ही इसे कहीं लिखकर रखें। नेट बैंकिंग का इस्तेमाल हमेशा अपने कंप्यूटर पर सिक्योर नेटवर्क से करना चाहिए। पब्लिक कंप्यूटर या असुरक्षित नेटवर्क से इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करना समझदारी नहीं है। कंप्यूटर कीबोर्ड की जगह डिजिटल कीबोर्ड का उपयोग करना बेहतर है। इस्तेमाल करने के बाद वेबसाइट से लॉग-आउट करना बिलकुल नहीं भूलें।
क्रेडिट/डेबिट कार्ड के लेनदेन पर ध्यान दें
क्रेडिट और डेबिट कार्ड के लेनदेन पर नजर बनाए रखना महत्वपूर्ण है। एसएमएम या ईमेल एलर्ट को सेट करने से किसी ट्रांजेक्शन पर नोटिफिकेशन मिलता है। इससे लेनदेन को ट्रैक करने में मदद मिलती है।
चेकबुक में साइन किए हुए चेक न रखें
इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आप चेकबुक को हमेशा सुरक्षित जगह रखे है। खासकर चेकबुक में साइन किए हुए चेक नहीं रखें। न ही किसी को बिना ब्योरा भरे साइन किया हुआ चेक दें। रिकॉर्डिंग स्लिप पर जारी किए गए चेक का ब्योरा दर्ज करें।
फ्रॉड की जानकारी अवश्य दें
अगर आपको कभी भी किसी तरह का फ्रॉड का संदेह होता है तो उसे हफ्ते भर के भीतर इसके बारे में बैंक/कार्ड जारी करने वाले को बताना चाहिए। कार्ड ब्लॉक करने के बाद इसके बारे में बैंक में औपचारिक रूप से लिखित शिकायत करनी चाहिए। इसके साथ ही पुलिस में भी शिकायत करें। इस शिकायत को फिर साइबर क्राइम सेल में भेजा जा सकता है।
कैसे सुरक्षित बनायें नेट बैंकिंग?
- ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सबसे जरूरी है आपके पासवर्ड का सुरक्षित रहना।
- ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए आपको बैंकिंग का इस्तेमाल किसी असुरक्षित वाईफाई नेटवर्क से नहीं करना चाहिए।
- इंटरनेट इस्तेमाल करने के दौरान ब्राउजर में अगर पासवर्ड सेव करने का मैसेज दिखता है तो वह विकल्प बिल्कुल न अपनाएं।
- नेट बैंकिंग के लिए आपको हमेशा वेरिफाइड या भरोसेमंद ब्राउजर का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
- नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते वक्त संदेहास्पद वेबसाइट और ऐप से बचें।
- ट्रांजेक्शन आदि के लिए एसएमएस या ई-मेल अलर्ट जरूर सेट करें, ताकि किसी भी ट्रांजेक्शन पर आपको नोटिफिकेशन मिलता रहे।
- अपने नेट बैंकिंग का पासवर्ड, ओटीपी, पिन, कार्ड वेरिफिकेशन कोड (सीवीवी) और यूपीआई पिन को किसी के साथ साझा ना करें।
- किसी फिशिंग ईमेल पर कभी क्लिक न करें और ऑनलाइन भुगतान में हमेशा वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का विकल्प ही चुनें।
- बैंक से कार्ड मिलने के बाद तुरंत अपना पासवर्ड बदलें।
- इसके साथ ही समय-समय पर अपने एटीएम कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड बदलते रहें।
- ब्लूटूथ और वाई-फाई इस्तेमाल करने से डिवाइस और डाटा को अनऑथराइज्ड एक्सेस का खतरा है, इसलिए अनजाने डिवाइस या वाई-फाई या पब्लिक वाई-फाई से कभी अपना फोन कनेक्ट न करें।
- कंप्यूटर/लैपटॉप पर फायरवॉल व एंटीवायरस को इनेबल करें।
- साइट को एक्सेस करने के ई-मेल में दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
- गूगल प्लेस्टोर, एप्पल एप स्टोर, ब्लैकबेरी एप वर्ल्ड, ओवी स्टोर, विंडोज मार्केट प्लेस आदि जैसे मोबाइल ऐप्लीकेशन स्टोर से ऑनलाइन बैंकिंग की पेशकश करने वाले मैलिशियस एप को डाउनलोड करते वक्त सावधान रहें। ऐसे एप डाउनलोड करने से पहले पूरी जांच कर बैंक से संपर्क कर लें।
- बैंक की वेबसाइट को हमेशा अपने ब्राउजर के एड्रेस बार में URL टाइप करके ही एक्सेस करें। साथ ही देख लें कि आप ओरिजिनल के बजाय किसी मिलती-जुलती वेबसाइट पर न चले जाएं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications