नई दिल्ली। अगर आप युवा हैं और कुछ नया करना चाहते हैं, तो फ्री में 72 लाख रुपये लेकर अपना सपना पूरा कर सकते हैं। बहुत से युवा ऐसे हैं, जिनके पास कई अच्छे आइडिया हैं, लेकिन उनको पूरा करने के लिए न घर से पैसा मिलता है और बैंक सहित वित्तीय संस्थान मदद करते हैं। मोदी सरकार की स्टार्टअप इंडिया योजना से पैसे लेने में भी दिक्कतें आती हैं। ऐसे में एक वैश्चिक संस्था बिना किसी गारंटी के हर साल 20 से 30 युवाओं को 72 लाख रुपये की फ्री में मदद करती है। इस मदद को लेने के लिए सबसे अच्छी बात है कि काई भी शैक्षिक योग्यता की जरूरत भी नहीं है। बस आपके पास कुछ नया करने का आइडिया है तो यह फ्री मदद आप का इंतजार कर रही है। भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी होटल चेन ओयो भी इसी 72 लाख रुपये की मदद से खड़ी हुई है। यही नहीं एक समय इस वैश्विक संस्था से पैसा लेकर मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक की शुरुआत की थी। आज फेसबुक खरबों डॉलर की कंपनी बन चुकी है। आइये जानते हैं कि यह 72 लाख रुपये की मदद मिलती कैसे है और इसके लिए क्या करना होगा।
थिएल फाउंडेशन देती फेलोशिप
थिएल फाउंडेशन एक फेलोशिप के तहत दुनियाभर के 20 से 30 युवाओं को हर साल 1 लाख डॉलर (आज के एक्सचेंज रेट पर 72 लाख रुपये) की फेलोशिप देती है। यह फेलोशिप किसी भी अच्छे आइडिया पर मिल सकती है। अगर आप युवा हैं और केवल आपके पास एक अच्छा आइडिया है तो यह काफी है, इस 1 लाख डॉलर की फेलोशपि के लिए। कंपनी इसके बदले में आपसे कुछ भी नहीं मांगती है। यही नहीं इस फेलोशिप के आवेदन के साथ किसी भी प्रकार की फीस भी नहीं देनी है।
किस उम्र के लोग ले सकते हैं यह फेलोशिप
यह फेलोशिप युवाओं के लिए है। जिनकी उम्र 22 साल तक है, वे इस फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। एक बार आवेदन करने के बाद अगर इसमें कुछ सुधार करना चाहें तो यह भी संभव है। थिएल फाउंडेशन हर साल दुनियाभर के 20 से 30 युवाओं को यह फेलोशिप देती है। यह फेलोशिप 2 साल के लिए मिलती है। इस फेलाशिप की सबसे बड़ी खासियत है कि कॉलेज ड्रॉपआउट को भी मौका देती है। इस फेलोशिप के लिए पूरे साल आवेदन किया जा सकता है। फेलोशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहें तो यह वेबवाइट खोलें - https://thielfoundation.submittable.com/submit/45338/apply-for-the-thiel-fellowship
पढ़ाई कर रहे हैं तो उसे छोड़ना पड़ेगा
थिएल फाउंडेशन की उम्र के अलावा एक और शर्त है कि अगर आपका आइडिया पंसद किया जाता है, तो आपको अपनी पढ़ाई छोड़ कर उस आइडिया पर काम करना पड़ेगा। यह फेलोशिप जो पढ़ाई छोड़ कर काम करेगा, उसे ही दी जाएगी। लेकिन अगर आपकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है तो यह शर्त आपके लिए नहीं है।
और जानकारी के लिए कर सकते हैं मेल
थिएल फेलोशिप के बारे में अगर आप और जानकारी चाहते हैं तो उसे मेल भेज सकते हैं। थिएल फेलोशिप को मेल भेजने का पता है - [email protected]
यह भी पढ़ें - 1 लाख रु का तैयार हो जाएगा फंड, 1200 रु से शुरू करें निवेश
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
