नई दिल्ली। अगर आप चाहते हैं कि 1 लाख रुपये का फंड आपके बैंक अकाउंट में भी हो तो यह संभव है। इसके लिए किसी भारी निवेश की जरूरत भी नहीं है। बस 1200 रुपये महीने का निवेश शुरू करें और देखते ही देखते 1 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। अगर कोई व्यक्ति हर माह केवल 1200 रुपये ही बचाता रहे, तो 5 साल में आसानी से उसके पास 1 लाख रुपए का फंड हो जाएगा। लेकिन इसके लिए जरूरत है कि यह निवेश सही प्लानिंग के साथ अच्छी जगह पर किया जाए। ऐसे में आइए जानते हैं कि बैंक, पोस्ट आफिस और म्युचुअल फंड में कहां पर निवेश कर 1 लाख रुपये का फंड कैसे तैयार किया जा सकता है।
बैंक और पोस्ट ऑफिस या म्युचुअल फंड में निवेश की प्लानिंग
1 लाख रुपये का फंड तैयार करने के 5 विकल्प हैं। इन विकल्पों में 2 से लेकर 5 साल के अंदर 1 लाख रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। जहां पोस्ट आफिस में 1400 रुपये महीने से निवेश शुरू करना होगा, वहीं बैंक में 1900 रुपये से निवेश शुरू करके 1 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। लेकिन अगर कोई चाहता है कि इससे भी कम निवेश में उसके पास 1 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाए, तो उसे म्युचुअल फंड में निवेश करना चाहिए। म्यूचुअल फंड में 1200 रुपये महीने के निवेश से 1 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
पोस्ट ऑफिस में ऐसे बनाएं निवेश की योजना
पोस्ट आफिस में 5 साल के लिए ही आरडी होती है। इसलिए यहां पर कम से कम 5 साल के लिए निवेश करना होगा। इस वक्त 5 साल की आरडी पर पोस्ट ऑफिस में 7.3 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। अगर कोई यहां पर 1 लाख रुपये का फंड तैयार करना चाहता है, तो इस प्रकार योजना बना सकते हैं।
-1400 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
-5 साल तक चलाना होगा यह निवेश
-इस वक्त है ब्याज दर 7.3 फीसदी
-1 लाख रुपये का तैयार हो जाएगा फंड
बैंकों में शुरू करें आरडी
भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई में 1 साल से लेकर 10 साल तक की रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी शुरू की जा सकती है। इस स्कीम्स में हर माह एक निश्चित राशि का निवेश करना होता है। यहां पर 2 साल तक की आरडी पर जहां 6.70 फीसदी ब्याज मिल रहा है, वहीं 2 साल के ज्यादा की आरडी पर यह ब्याज दर 6.75 फीसदी है। अगर बैंक के माध्यम से निवेश कर 1 लाख का फंड तैयार करना चाहते हैं, तो इस प्रकार योजना बना सकते हैं।
बैंक में दो साल के निवेश का प्लान
-4000 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
-2 साल तक चलाना होगा यह निवेश
-इस वक्त हैं ब्याज दरें 6.75 फीसदी
-1 लाख रुपये का तैयार हो जाएगा फंड
बैंक में 4 साल के निवेश का प्लान
-1900 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
-4 साल तक चलाना होगा यह निवेश
-इस वक्त हैं ब्याज दरें 6.80 फीसदी
-1 लाख रुपये का तैयार हो जाएगा फंड
म्युचुअल फंड में सबसे जल्दी तैयार होगा 1 लाख रुपये का फंड
वित्तीय बाजार के जानकारों के अनुसार म्युचुअल फंड में निवेश बैंक और पोस्ट ऑफिस की तुलना में रिस्की माना जाता है, लेकिन यहां पर रिटर्न बहुत ही अच्छा मिलता है। म्युचुअल फंड की टॉप स्कीम्स ने बैंक और पोस्ट ऑफिस से काफी ज्यादा रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले साल जैसा रिटर्न अगले साल भी मिलेगा, यह तय नहीं होता है। लेकिन अगर 12 फीसदी का भी रिटर्न मिले तो 1600 रुपये महीने का निवेश 4 साल में 1 लाख रुपये से थोड़ा ज्यादा हो सकता है।
म्यूचुअल फंड में 2 साल के निवेश का प्लान
-3700 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
-2 साल तक चलाना होगा यह निवेश
-मिल सकता है 12 फीसदी तक रिटर्न
-1 लाख रुपये का तैयार हो जाएगा फंड
म्यूचुअल फंड में 3 साल के निवेश का प्लान
-2300 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
-3 साल तक चलाना होगा यह निवेश
-मिल सकता है 12 फीसदी तक रिटर्न
-1 लाख रुपये का तैयार हो जाएगा फंड
म्यूचुअल फंड में 5 साल के निवेश का प्लान
-1200 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
-5 साल तक चलाना होगा यह निवेश
-मिल सकता है 12 फीसदी तक रिटर्न
-1 लाख रुपये का तैयार हो जाएगा फंड
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications