नयी दिल्ली। आईएलएंडएफएस के डिफ़ॉल्ट होने और अन्य फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रुमेंट की रेटिंग के डाउनग्रेड होने से निवेशकों को काफी झटका लगा। निवेशक अब उन सुरक्षित निवेश माध्यमों का रुख कर रहे हैं, जिन्हें भारत सरकार का समर्थन हो। साथ ही टैक्स बचत के अलावा उनमें बेहतर रिटर्न देने की क्षमता हो। निवेशकों को पैसा लगाने से पहले दो चीजों पर जरूर ही ध्यान देना चाहिए। इनमें पहला है सुरक्षा। क्योंकि अगर जिस चीज में आप पैसा लगा रहे हैं वो एक सुरक्षित इंस्ट्रुमेंट नहीं है तो आपको घाटा हो सकता है। दूसरी चीज है बेहतर से बेहतर रिटर्न। हमेशा उस जगह पैसा लगायें जहाँ अधिक रिटर्न मिलने की उम्मीद हो। इसके लिए आप खुद रिसर्च करें या बाजार जानकारों की सलाह लें। इसके अलावा आपको टैक्स फ्री ऑप्शंस की तलाश में रहना चाहिए। क्योंकि मैच्योरिटी पर टैक्स आपकी रिटर्न रेट कम कर देती है। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही 5 टैक्स सेविंग बॉन्ड के बारे में।
2020 के लिए 5 सुरक्षित टैक्स फ्री बॉन्ड्स
सुरक्षा और टैक्स बचत के लिहाज से टैक्स-फ्री बॉन्ड्स बेहतर ऑप्शन है। पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट छोटी अवधि के टैक्स फ्री बॉन्ड पर विचार करने की सलाह देते हैं, जो बाजार सूचकांकों पर लिस्ट होने की वजह से बेहतर लिक्विडी प्रदान करते हैं। यानी इन्हें आप अपनी सुविधा के लिहाज से बेच सकते हैं। निवेशक उन्हें सेकेंडरी बाजार से भी खरीद सकते हैं। उच्च टैक्स ब्रैकेट करदाताओं के लिए, बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज कम होगा। टैक्स-फ्री बॉन्ड में निवेश पर रिटर्न 5.65-5.72% मिल सकता है। 30 फीसदी टैक्स स्लैब श्रेणी के लिए एफडी पर टैक्स रिटर्न के बाद असल रिटर्न 4.24-4.5 फीसदी रह जायेगा।
ये रहे टैक्स फ्री बॉन्ड
आपको 5 ऐसे टैक्स फ्री बॉन्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन सभी को AAA रेटिंग मिली हुई है। इनमें 8.1% HUDCO Tax free bonds 2022 की कीमत 1116.01 रुपये है, जबकि 30 फीसदी टैक्स स्लैब वालों के लिए प्री-टैक्स रिटर्न 8.54 फीसदी है। इसकी मैच्योरिटी डेट 5 मार्च 2022 है। 7.93% REC tax free bonds 2022 की कीमत 1084 रुपये है। 30 फीसदी टैक्स स्लैब वालों के लिए प्री-टैक्स रिटर्न इस पर भी 8.54 फीसदी है। इसकी मैच्योरिटी डेट 27 मार्च 2022 है। 8% IRFC tax free bonds 2022 की कीमत 1061.5 रुपये है, जबकि 30 फीसदी टैक्स स्लैब वालों के लिए प्री-टैक्स रिटर्न 8.51 फीसदी है। इसकी मैच्योरिटी डेट 23 फरवरी 2022 है। 8.2% NHAI tax free bonds 2022 की कीमत 1070 रुपये है, जबकि 30 फीसदी टैक्स स्लैब वालों के लिए प्री-टैक्स रिटर्न 8.48 फीसदी और मैच्योरिटी डेट 25 जनवरी 2022 है। 8.2% PFC tax free bonds 2022 की कीमत 1064 रुपये है, जबकि 30 फीसदी टैक्स स्लैब वालों के लिए प्री-टैक्स रिटर्न 8.43 फीसदी है। इसकी मैच्योरिटी डेट 1 फरवरी 2022 है।
टैक्स-फ्री बॉन्ड में निवेश से पहले ध्यान देने वाली बातें
टैक्स फ्री बॉन्ड निवेश के लिहाज से शानदार विकल्पों में से एक हैं। मगर फिर भी आपको कुछ चीजों पर ध्यान देना जरूरी है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण है क्रेडिट रेटिंग। क्रेडिट रेटिंग बेहतर होनी जरूरी है। इसके अलावा कूपन रेट, यानी आपको कितना ब्याज मिलेगा। बांड मैच्योरिटी के मूल्य पर जरूर ध्यान दें। लिक्विडिटी बेहद जरूरी है, ताकि आप जरूरत के समय बॉन्ड बेच सकें। अंत में मैच्योरिटी डेट, जो आपकी सुविधा के मुताबिक होना चाहिए।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडा के ये हैं सबसे सस्त प्लान, जानें डिटेल
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications