नयी दिल्ली। अब देश में टेलीकॉम सेक्टर में केवल तीन प्राइवेट कंपनियाँ बची हैं। इनमें रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं। आपको पता ही होगा कि करीब एक महीने पहले इन तीनों कंपनियों ने अपने प्लान 40-42 फीसदी महंगे कर दिये थे। ये कंपनियाँ अपने प्रीपेड प्लान में डेटा बेनेफिट के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना एसएमएस जैसी सुविधाएँ देती हैं। इन तीनों कंपनियों के ऐसे भी प्लान हैं, जिनमें आपको 3 जीबी तक रोजाना डेटा मिलता है। जिन लोगों के लिए रोजाना 3 जीबी डेटा भी कम पड़ता है, उनके लिए कंपनियाँ डेटा पैक भी पेश कर रही हैं। आपको बता दें कि डेटा पैक में इंटरनेट की डेली लिमिट पूरी होने पर भी आप इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली लिमिट पूरी होने पर आपका डेटा पैक में मिलने वाला डेटा खर्च होता है। फिर जब अगले दिन का डेटा आपको मिलता है तो डेटा पैक का डेटा इस्तेमाल होना रुक जाता है। आइये एक नजर डालते हैं कि इन तीनों के कंपनियों में से किस के डेटा पैक सस्ते और आपकी सुविधा के लिहाज से परफेक्ट हैं।
एयरटेल के 100 रुपये से कम से डेटा पैक
एयरटेल 100 रुपये से कम के दो डेटा पैक ऑफर कर रही है। इनमें पहला है 48 रुपये का, जिसमें आपको 3 जीबी डेटा मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। वहीं एयरटेल के 98 रुपये वाले प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ ही 6 जीबी डेटा मिलता है। इन दोनों में किसी भी पैक को रिचार्ज करवाने पर आप इसका अनलिमिटेड प्लान के साथ यूज कर सकते हैं।
वोडाफोन के बेस्ट 3 ऑफर
एयरटेल के मुकाबले वोडाफोन आपको 100 रुपये से कम के तीन पैक ऑफर कर रही है। इनमें 48 रुपये और 98 रुपये वाले प्लान बिल्कुल एयरटेल की ही तरह हैं, जिनमें आपको क्रमश: 3 जीबी और 6 जीबी डेटा मिलता है। वोडाफोन के इन दोनों प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। वोडाफोन आपको एक और पैक दे रहा है केवल 16 रुपये का। वोडाफोन के इस पैक में आपको 1 जीबी डेटा मिलता है। मगर इस पैक की वैलिडिटी मात्र 24 घंटे है।
जियो कर रही है 4 पैक ऑफर
एयरटेल और वोडाफोन की तुलना में जियो 4 पैक ऑफर कर रही है। जियो के पैक भी 101 रुपये तक के हैं। इनमें 11 रुपये के प्लान में 400 एमबी, 21 रुपये के प्लान में 1 जीबी, 51 रुपये के प्लान में 3 जीबी और 101 रुपये के प्लान में 6 जीबी डेटा मिल रहा है। इन चारों पैक की वैलिडिटी आपके मौजूदा प्रीपेड प्लान तक रहेगी। यानी आप इन पैक का इस्तेमाल तब तक कर सकेंगे, जब तक आपका मौजूदा प्लान वैध है।
यह भी पढ़ें - रुपे कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा ₹16000 तक का कैशबैक
More From GoodReturns

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications