नयी दिल्ली। देश में डिजिटल भुगतान बढ़ावा देने के लिए सरकार और आरबीआई के अलावा डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म कंपनियों ने कई तरह के प्रयास दिये हैं। अब यह प्रयास आपको देश से बाहर भी डिजिटल होने के लिए आकर्षित करेंगे। क्योंकि एक नयी स्कीम के तहत आपको हर महीने 16000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। बात दें कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने गुरुवार को कहा कि घरेलू भुगतान तकनीक 'रुपे' चुनिंदा देशों में लेन-देन के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय कार्ड उपयोगकर्ताओं को 40 फीसदी कैशबैक की पेशकश करेगा। एनपीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इससे यूएई, सिंगापुर, श्रीलंका, यूके, यूएस, स्पेन, स्विट्जरलैंड और थाईलैंड की यात्रा करने वाले भारतीय अपने रुपे इंटरनेशनल कार्ड को एक्टिव करके हर महीने 16,000 रुपए तक का कैशबैक प्राप्त कर सकेंगे। रुपे इंटरनेशनल कार्ड - जेसीबी, डिस्कवर और डिनर्स क्लब के साथ - कई कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहक 'रुपे ट्रैवल टेल्स' अभियान के तहत अधिक कैशबैक हासिल कर सकते हैं।
कितने की करनी होगी ट्रांजेक्शन
कैशबैक का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को 10000 रुपये की न्यूनतम लेन-देन करनी होगी और अधिकतम कैशबैक एक लेन-देन पर 4,000 रुपये होगी। यह ऑफर महीने में चार बार कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और इससे उन्हें कैशबैक के रूप में 16,000 रुपये तक की कमाई का मौका मिल सकता है। एक खास बात यह है कि कई रुपे कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहक अधिक कैशबैक ऑफ़र का लाभ उठा सकते हैं।
विदेशों में मिलेगा लाभ
इस ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए विदेश यात्रा करने वाले भारतीय अपना रुपे इंटरनेशनल कार्ड को इसे जारी करने वाले बैंक से संपर्क करके अंतरराष्ट्रीय लेन-देन के लिए एक्टिव करवा सकते हैं। यह नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, फोन बैंकिंग या संबंधित बैंक की शाखा बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से भी किया जा सकता है। कैशबैक कमाने के अलावा कार्डधारक रुपे कार्ड से संबद्ध घरेलू / अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लाउंज तक एक्सेस का भी लाभ उठा सकते हैं।
और भी हैं कई लाभ
रुपे कार्ड से आप थॉमस कुक और मेक माई ट्रिप के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और होटलों की बुकिंग पर आकर्षक ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि रुपे ने डिस्कवर फाइनेंशियल सर्विसेज और जापान स्थित जेसीबी इंटरनेशनल के साथ एक साझेदारी कर रखी है, जिससे रुपे कार्ड के उपयोगकर्ता इसे 190 देशों में इस्तेमाल कर सकते हैं। रुपे प्लेटफॉर्म के साथ एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक आदि सहित 1,100 से अधिक बैंक हैं। रुपे कार्ड का उपभोक्ता आधार 60 करोड़ से अधिक हो चुका है।
यह भी पढ़ें - नये साल में मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर, मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां हुई तेज
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
