अगर आप भी अपनी बेटी की पढ़ाई, करियर और शादी के लिए अभी से निवेश प्लान कर रहे हैं, तो सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना बेहतर विकल्प है। सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए बहुत अच्छी बचत योजना है।
नई दिल्ली, फरवरी 12। अगर आप भी अपनी बेटी की पढ़ाई, करियर और शादी के लिए अभी से निवेश प्लान कर रहे हैं, तो सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना बेहतर विकल्प है। सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए बहुत अच्छी बचत योजना है। पढ़ाई-शादी के वक्त एकमुश्त मदद पाने के लिए केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए एक दम खास है। सरकार की ये योजना आम आदमी में बहुत ही प्रचलित स्कीम है।

बेटी को मिलेंगे 65 लाख रुपये
इसके साथ ही इसमें निवेश करने से आपको टैक्स में भी रियायत मिलेगी। सुकन्या समृद्धि योजना में 14 साल तक पैसा निवेश करना होता है। इस स्कीम में आपकी बेटी को 65 लाख रुपये मिल सकते हैं। 10 साल से कम उम्र की बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोला जा सकता है। Sukanya Samriddhi या PPF अकाउंट : कहां निवेश करना फायदेमंद, ऐसे समझे
कम से कम इतना रु करना होगा जमा
सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक छोटी बचत योजना है। जिसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम के तहत लांच किया गया है। छोटी बचत स्कीम में सुकन्या सबसे बेहतर ब्याज दर वाली योजना है। इस स्कीम में कोई भी शख्स अपनी दो बेटियों के लिए अकाउंट खुलवा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट किसी बच्ची के जन्म लेने के बाद 10 साल से पहले की उम्र में कम से कम 250 रुपये के जमा के साथ खोला जा सकता है।
1.5 लाख रुपये तक सालाना कर सकते जमा
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट किसी पोस्ट ऑफिस या कमर्शियल ब्रांच की अधिकृत शाखा में खोला जा सकता है। 21 साल की उम्र में बेटियां इस अकाउंट से पैसा निकाल सकती हैं। करेंट फिस्कल ईयर में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिक से अधिक 1.5 लाख रुपये तक सालाना जमा कर सकते हैं। फिलहाल इस पर 7.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में 9 साल 4 महीने में रकम डबल हो जाएगी।
जानिए कैसे मिलेंगे 65 लाख रुपये
अगर आप इस स्कीम में हर महीने 3000 रुपये का निवेश करते हैं यानी सालाना 36000 रुपये पर आपको 14 साल बाद 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से 9,11,574 रुपये मिलेंगे।
21 साल यानी मेच्योरिटी पर यह रकम करीब 15,22,221 रुपये हो जाएगी। यानी अगर आप रोजाना 100 रुपये बचा कर जमा करते हैं तो आप बेटी के लिए 15 लाख रुपये का फंड खड़ा कर सकते हैं।
वहीं रोजाना 416 रुपये तक बचाकर 65 लाख रुपये जोड़ सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ी खास बातें
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए जरूरी कागजात
सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के वक्त बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट पोस्ट ऑफिस या बैंक में देना जरूरी है। इसके साथ ही बच्ची और अभिभावक के पहचान और पते का प्रमाण भी देना जरूरी है।
कहां खुलेगा सुकन्या समृद्धि योजना खाता
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एकाउंट किसी पोस्ट ऑफिस या कमर्शियल ब्रांच की अधिकृत शाखा में खोला जा सकता है।
कब तक चलाना होगा सुकन्या समृद्धि योजना खाता
सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के बाद यह गर्ल चाइल्ड के 21 साल के होने या 18 साल की उम्र के बाद उसकी शादी होने तक चलाया जा सकता है।
250 रुपये के जमा के साथ खोलें खाता
बच्ची के जन्म लेने के बाद 10 साल से पहले की उम्र में कम से कम 250 रुपये के जमा के साथ खोला जा सकता है। चालू वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कराये जा सकते हैं
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
