Food Business Idea: आजकल कोई बिजनेस चले न चले पर फूड बिजनेस जरूर चलता है। अगर आपने अपने खाने के स्वाद से ग्राहक का मन छू लिया तो आपकी बिक्री में तेजी आना तय है। इसके अलावा खाना एक लोगों की एक ऐसी जरूरत है, जो इंसान को पूरी करनी होती है। ऐसे में अगर आप सही जगह पर हैं और स्वादिष्ट खाना परोस रहे हैे, तो आपका बिजनेस चलना तय है। आज के आर्टिकल में हम आपको दही भल्ले बेचने वाले एक ऐसे ही व्यक्ति के बारे में बता रहे हैं, जिसका फूड बिजनेस इतनी तेजी से बढ़ा कि अब वो इंसान कार से काम करने आने लगा और करोड़पति बन चुका है।
दरअसल आज हम बात कर रहे हैं, दिल्ली के नेहरू प्लेस के मशहूर शर्माजी चाट वाले की, इनका वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसे एक ग्राहक ने पोस्ट किया है। शर्मा जी अपना चाट का ठेला पिछले कई सालों से नेहरू प्लेस पर लगा रहे हैं। गौैरतलब है कि शर्मा जी के पास बड़ी और नामी दुकान नही है, फिर भी लोग इनके स्वादिष्ट दही भल्ले खाने खिंचे चले आते हैं।

ये नेहरू प्लेस कहीं पर भी एक छोटी सी टेबल पर अपनी दुकान सरजा लेतें हैं, लेकिन शर्माजी के दह भल्लों का स्वाद इतना जबरदस्त है कि कस्टमर उन्हें खुद खोज लेते हैं। शर्मा जी अब मार्केट के सभी लोग करोड़पति दही भल्ले वाले के नाम से जानते हैं।
शर्मा जी की चाट इतनी ज्यादा फेमस हो चुकी है कि इन्हें अब किसी भी तरह पहचान की जरूररत नहीं है। ऐसा नहीं है कि शर्मा जी एक दिन में करोड़पति बन गए हैं। इसके लिए उन्होंने कई सालों तक मेहनत की है। कम लागत और ज्यादा मुनाफा होने की वजह से शर्मा की आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई और अब उनके पास करोड़ों रुपए हैं।
शर्मा जी करी मेहनत रंग लाई और अब उनके पास उनकी मेहनत की कमाई से खरीदी गई एक शानदार बीएमडब्ल्यू कार है। गौरतलब है कि शर्मा जी अब कभी कभार अपनी हाईटेक कार से दही भल्ले का ठेला लगाने आते हैं।
चाट का बिजनेस ऐसा है कि इसमें 90 प्रतिशत तक की प्रिपरेशन घर से करके आते हैं। ताकि दुकान पर सारा काम जल्दी-जल्दी किया जा सके। शर्मा जी का बिजनेस मॉडल देखने में काफी सिंपल और कम खर्चीला लेकिन इससे फायदा जबरदस्त होता है।
शर्मा जी उन लोगों के लिए मिसाल हैं, जिन्हें लगता है कि ज्यादा पैसे कमाने के लिए आपको बड़े इनवेस्टमेंट की जरूरत होती है। आप चाहें तो अपने पैशन को पहचान कर आसानी से अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं।
अगर आपके हाथ में जादू है तो आप आसानी से फूड बिजनेस शुरू करके पैसे कमा सकते हैं।
आप अगर ऐसा कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपको लगन के साथ मेहनत का हाथ थामना होगा। क्योंकि ऐसे बिजनेस कम लागत में शुरू करके आपको जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। अगर आप इस तरह का बिजनेस में 1 साल के अंदर 5 हजार रुपए तक इनवेस्ट करते हैं, तो आपको एक दिन में आसानी से 7 से 8 हजार रुपए मिल सकते हैं। इसका सीधा मतलब है कि आप एक दिन में करीब 3000 रुपए तक प्रॉफिट आसानी से कमा सकते हैं। यानी एक महीने में आपको 90 हजार रुपए का सीधा फायदा मिल सकता है।
लेकिन इसके लिए आपको सबसे पहले मार्केट में सही जगह का चुनाव करना पड़ेगा। फिर आपका टेस्ट भी बेहतर होना चाहिए तो आपकी मार्केटिंग खुब ब खुद हो जाएगी। क्योंकि लोग जब भी कहीं से कुछ स्वादिष्ट खाते हैं, तो उसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर जरूर करते हैं। इस लिए आप इस तरह का बिजनेस शुरू करके अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications