Small Savings vs Bank FD Scheme: कोई भी व्यक्ति अगर अपने पैसे निवेश कर रहा है, तो जाहिर तौर पर वह यह सोचेगा कि उसे ज्यादा से ज्यादा रिटर्न इंटरेस्ट मिले। ताकि उसका ज्यादा फायदा हो और वह कम समय में बेहतर मुनाफा कमा सके। लेकिन इसके लिए आपको बैंकों द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट पर दिए जा रहे ब्याज दर और पोस्ट ऑफिस के द्वारा स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर मिल रहे इंटरेस्ट की जानकारी होनी चाहिए। ताकि आप सही जगह पर अपने पैसे इन्वेस्ट करके बेहतर मुनाफा कमा सकें। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर आज हम आपको कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम और पोस्ट ऑफिस के स्मॉल सेविंग स्कीम पर मिलने वाली ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं।
यहां से आप इन ब्याज दरों को कंपेयर कर सकते हैं और अपने जरूरत के हिसाब से स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम और बैंक में किए गए फिक्स्ड डिपॉजिट वाले पैसे सुरक्षित रहते हैं और इनमें मार्केट रिस्क शामिल नहीं होता है। इन लिए आपको अलग-अलग एफडी और स्मॉल सेविंग स्कीम पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट के बारे में जानकारी देते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा 2022 के मई महीने से रेपो रेट में बदलाव नहीं कर रहा है। इसके अलावा सरकार ने अप्रैल से जून 2024 तक के क्वार्टर में स्मॉल सेविंग स्कीम पर भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में स्मॉल सेविंग स्कीम के इंटरेस्ट पर कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। वित्त वर्ष 25 का पहला क्वार्टर एक अप्रैल से 30 जून 2024 तक का होगा। आइए जानते हैं इस समय स्मॉल सेविंग स्कीम पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है।
पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग इंटरेस्ट रेट्स
पोस्ट ऑफिस में आप फिक्स डिपाजिट, रिकरिंग डिपॉजिट, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र, पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि योजना, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, मंथली इनकम स्कीम जैसी कई योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन पर आपको कितनी ब्याज दर मिलेगी।
मंथली इनकम स्कीम पर आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।
किसान विकास पत्र पर 7.5 प्रतिशत का इंटरेस्ट दिया जा रहा है।
राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र पर आपको 7.7 प्रतिशत तक का ब्याज मिलेगा।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुला है, तो इस पर 8.2 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है।
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम पर भी 8.2 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड में आपको 7.1 परसेंट का ब्याज मिल रहा है।
वहीं अगर आप 1 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम चुनते हैं तो आपको 6.9 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।
2 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम पर 7 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।
3 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।
5 साल की पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 7.5 परसेंट का ब्याज मिल रहा है।
वहीं अगर आप 5 साल की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम बोलते हैं तो आपको 6.7 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।
बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज करें
इस समय ज्यादातर बैंक 6 प्रतिशत से लेकर 7.5 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहे हैं। वहीं कुछ स्मॉल सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट पर आपको 8.2 प्रतिशत तक का ब्याज भी दिया जा रहा है। इसके अलावा सीनियर सिटीजन को आम नागरिकों के मुकाबले ज्यादा इंटरेस्ट रेट का फायदा भी मिल रहा है। आईसीआईसीआई बैंक के द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 7.6 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया जा रहा है। वही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एफडी पर सालाना आधार पर 7.6 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। इसके अलावा बजाज फाइनेंस जैसे कई एनबीएफसी भी है, जो फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 9 प्रतिशत तक का ब्याज भी देते हैं।
More From GoodReturns

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
