SBI Amrit Kalash FD Scheme: भारत के सबसे बड़े पीएसयू बैंक ने अपने ग्राहकों और लोगों के लिए एक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट अमृत कलश एफडी स्कीम की शुरुआत की थी, इस स्कीम में आपको नॉर्मल फिक्स डिपॉजिट स्कीम के मुकाबले ज्यादा फायदा मिलता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा शुरू की गई इस स्कीम में कस्टमर्स को नॉर्मल एफडी के मुकाबले ज्यादा इंटरेस्ट मिल रहा है, जिससे उनका फायदा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
अगर आप भी चाहें तो इस स्कीम में पैसे इनवेस्ट करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक इस एफडी स्कीम में आपको कई ऑप्शन मिल रहे हैं। इसमें पैसे इनवेस्ट करने पर 7.6 प्रतिशत तक का ब्याज भी मिल रहा है।

अगर आपक इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में पैसे लगाना चाहते हैं, तो आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा इस स्पेशल अमृत कलश एफडी स्कीम को कुछ दिनों के लिए ही चलाया जा रहा है। बैंकल के द्वारा इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश की आखिरी तारीख 31 मार्च 2024 रखी गई है। अगर आप एसबीआई की स्पेशल ज्यादा रिटर्न देने वाली एफडी स्कीम में पैसे इनवेस्ट करना चाहते हैें, तो आपको 31 मार्च तक या उससे पहले इसे शुरू करना होगा।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में पैसे इनवेस्ट करने पर आपको 7.6 प्रतिशत की सबसे ज्यादा ब्याज दर मिल रही है। लेकिन ये ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों के लिए रखी गई है। इस स्कीम में आपको 400 दिन की मैच्योरिटी वाली योजना मिल रही है।
अगर आप चाहें तो अपने घर के पास मौजूद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जाकार इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के लिअ अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके ज्यादा टाइम न हीं है, तो आप ऑनलाइन अप्लाई करके इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।
लोन के लिए भी कर सलते हैं अप्लाई
अगर आपने एसबीआई की अमृत कलश स्कीम के लिए में पैसे इनवेस्ट किए हैं और आपको पैसों की जरूरत पड़ जाती है. तो आपको एफडी तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप बड़ी आसानीे से इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर लोन भी ले सकते हैं। ये एक सिक्योर्ड लोन होता इस वजह से आपको आसानी से मिल जाता है। इस स्कीम पर लोन लेने पर आपकी फिक्स्ड डिपॉजिट सिक्योरिटी के तौर पर जमा होती है। ऐसे में अगर आप लोन की रकम नहीं भर पाते हैं, तो एफडी से जितने का लोन है उतने पैसे काट लिए जाते हैं, इसके अलावा जो भी पैसे बचते हैं उन्हें आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
जानें इस फिक्स्ड स्कीम की जानकारियां
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस अमृत कलश योजना के तहत सबसे ज्यादा ब्याज बुजुर्गों को दिया जा रहा है। ये फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम 400 दिनों के टेन्योर वाली है। इसका लॉक इन पीरियड 400 दिनों का है।
इस स्कीम में आप 3 मीहने में या फिर 6 महीने में ब्याज की पेमेंट ले सकते हैं। इसपर मिलने वाले ब्याज दर पर टीडीएस भी काटा जाता है। इस लिए मैच्योरिटी पर मिलने वाले इंटरेस्ट पर लगने वाले टैक्स को काटकर बाकी के पैसे आपके अकाउंट में डाल दिए जाएंगे।
किसे मिलेगा कितना रिटर्न
जैसा की हमने आपको पहले भी बताया है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस एफडी स्कीम पर 60 साल से ऊपर के लोगों को 7.6 प्रतिशत का इंटरेस्ट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा आम नागरिकों को भी इस एफडी पर 7.10 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications