Indian Bank FD Scheme Deadline: अगर आप बेहतर रिटर्न वाली एचडी करवाना चाहते हैं और एक मौका चूक चुके हैं तो अभी भी आपके पास इन्वेस्टमेंट का मौका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज इंडियन बैंक की दो स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का आखिरी दिन था। हालांकि अब बैंक ने इन दो स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की डेडलाइन को बढ़ा दिया है।
पहले इन स्कीम को आज यानी 3 जनवरी 2024 तक ही इन्वेस्टमेंट के लिए खोला जाना था। हालांकि या बैंक ने समय सीमा बढ़ती है और आप 2 फरवरी 2024 तक इन फिक्स डिपॉजिट स्कीम में पैसे डाल सकते हैं। यानी अगर आप आज इन्वेस्टमेंट करने से चूक गए हैं तो अभी भी आपके पास एक महीने का समय है।

गौरतलब है कि इन फिक्स डिपॉजिट स्कीम पर आपको बेहतर इंटरेस्ट रेट भी मिल रहा है। इनमें आपको 300 दिन और 400 दिन की दो टेन्योर वाली एफडी मिल रही हैं। गौरतलब है कि इन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में 8 प्रतिशत तक की दर से भी ब्याज मिल रहा है।
इन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में पैसा जमा करके आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है। आइए आपको इन स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के बारे में विस्तार से बताते हैं। इसके पहले भी कई बार इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की डेडलाइन को बढ़ाया जा चुका है। आइए आपको इन फिक्स डिपॉजिट स्कीम के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
इंडियन बैंक में इंड सुपर 400 डेज के नाम से एक स्पेशल एफडी स्कीम चलाई है। इसके तहत 10,000 रुपए से ज्यादा और 2 करोड़ से कम का निवेश करने पर जबरदस्त ब्याज दिया जाता है। इसमें कभी भी पैसे निकालने का विकल्प भी मौजूद रहता है।
आईएनडी सुपर 400 डेज एफडी
अगर आपके द्वारा इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में पैसे इन्वेस्ट किए जाते हैं, तो आपको 7.25 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। इंडियन बैंक की इस स्कीम पर सीनियर सिटीजन को 7.75 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है और सुपर सीनियर सिटीजन को 8 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। तो अगर आपने अब तक इस स्कीम में पैसे इन्वेस्ट नहीं किए हैं, तो आने वाले महीने की 2 तारीख तक इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में पैसे लगा सकते हैं।
आईएनडी सुपर 300 डेज एफडी
इंडियन बैंक की दूसरी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम 3 दिनों की है। इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत 5000 रुपए से लेकर 2 करोड़ रुपए से कम तक की फिक्स डिपाजिट कर सकते हैं। इसे 300 दिनों के लिए रखा जाता है। इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में कॉलेबल ऑप्शन भी उपलब्ध होता है। आपको बताते चलें कि इस फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाला इंटरेस्ट रेट 400 दिन वाली फिक्स डिपाजिट के मुकाबले थोड़ा सा काम होता है। इसमें जनरल पब्लिक को 7.05 प्रतिशत का ब्याज दिया जाता है। वहीं 60 साल से ऊपर की उम्र वाले बुजुर्ग इंसान को 7.5 फीसदी का इंटरेस्ट रिटर्न मिलता है। इसके अलावा सुपर सीनियर सिटीजन को 7.8 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है।
आपको बताते चलें कि इन स्कीम के अलावा इंडियन बैंक के द्वारा 2.5 साड़ी से लेकर 6.7 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया जाता है। इनमें 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम शामिल रहती हैं।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications