Systematic Investment Plan Calculator: अगर आप नौकरी कर रहे हैं और आपकी सैलरी सिर्फ 20 हजार रुपये हैं तो आपको निवेश करने का मौका छोड़ना नहीं चाहिए। निवेश करने के लिए आपको बहुत अधिक पैसों की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ 3 हजार रुपये से निवेश की तैयारी भी कर सकते हैं। एसआईपी में निवेश करने पर आपको बढ़िया रिटर्न मिलेगा।
सिर्फ इतना ही नहीं, इसमें आपको इंटरेस्ट पर इंटरेस्ट यानी कंपाउंड इंटरेस्ट का फायदा मिलता है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप एसआईपी में सिर्फ 3000 रुपये का निवेश करके 1 लाख का रिटर्न हासिल कर सकते हैं।

सिर्फ 3000 रुपये हर महीने शुरू करें एसआईपी में निवेश
जी बिज की रिपोर्ट के अनुसार, आप 70:15:15 के एसआईपी सीक्रेट को यूज कर सकते हैं। इसमें अपनी कमाई का 70% अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग रखें। 20,000 रुपए का 70 फीसदी हुआ 14 हजार यानी आपको अपने सारे खर्चों को 14,000 रुपए से निपटाना होगा। फिर 15% पैसे से इमरजेंसी फंड बनाएं। इसमें फिर बचे हुए 15% पैसे को निवेश करें। यानी 3000-3000 रुपये आपको निवेश करने होंगे और बाकि 3000 रुपये का आपको फंड बनाना होगा। इससे हर महीने SIP में निवेश करना आपके लिए आसान होगा।
SIP से बनेगा 1 लाख रुपये का फंड
SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर ऐवरेज रिटर्न 12 फीसदी का माना जाता है। इसके साथ ही इसमें कंपाउंडिंग का भी फायदा मिलता है। अगर आप हर महीने 3000 रुपये लगातार 30 सालों तक निवेश करते हैं तो 30 सालों में 10,80,000 रुपये निवेश होंगे। इस पर 12 फीसदी के हिसाब से आपको 95,09,741 रुपये सिर्फ ब्याज से मिलेंगे। 30 सालों के बाद आपके पास 1,05,89,741 रुपये हो जाएंगे।
वहीं, मान लीजिए कि आपको रिटर्न 14 प्रतिशत के हिसाब से मिल गया तो आपको 30 साल बाद 1,66,71,167 रुपए मिलेंगे। इससे आप कम पैसों में निवेश करके भी बढ़िया रिटर्न हासिल कर पाएंगे।
अगर आप 5000 रुपये का हर महीने एसआईपी में करते हैं निवेश
अगर आप हर महीने 5000 रुपये का एसआईपी में निवेश करते हैं तो आपको ऐवरेज रिटर्न 12 फीसदी अगर मिलता है तो 30 सालों तक हर महीने 5000 रुपये निवेश करने पर 18,00,000 रुपये निवेश होंगे। इस पर 12 फीसदी के हिसाब से आपको 1,58,49,569 रुपये सिर्फ ब्याज से मिलेंगे। 30 सालों के बाद आपके पास 1,76,49,569 रुपये हो जाएंगे।
10000 रुपये हर महीने 30 साल के लिए अगर निवेश करेंगे तो मिलेगा इतना रिटर्न
मान लीजिए आप हर महीने 10000 रुपये का एसआईपी में निवेश करते हैं तो ऐवरेज रिटर्न 12 फीसदी मिलने पर 30 सालों बाद 36,00,000 रुपये निवेश होंगे। इस पर 12 फीसदी के हिसाब से आपको 3,16,99,138 रुपये सिर्फ ब्याज से मिलेंगे। 30 सालों के बाद आपके पास 3,52,99,138 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
एसआईपी में निवेश करने पर आपको पोस्ट ऑफिस स्कीम, एफडी से ज्यादा ब्याज मिलता है लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि जब भी आप म्यूचुअल फंड में निवेश करें तो बाजार के जोखिमों का भी ध्यान रखें। इसके साथ ही, इसमें निवेश से पहले फाइनेंशियल एडवाइजर से बात जरूर करें ताकि आपको बाद में आर्थिक परेशानी न हो।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications