SBI Special Fixed Deposits Deadline Alert: अगर आप एफडी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास एसबीआई की बैंक एफडी से तगड़ा ब्याज पाने का मौका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों के लिए कई तरह की एफडी में निवेश करने का ऑप्शन देता है। इनमें से दो स्पेशल FD हैं जिनकी डेडलाइन 30 सितंबर है।
ऐसे में अगर आप इन FD में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास आने वाले सोमवार तक निवेश करने का मौका है। आइए इनके बारे में आपको बताते हैं।

एसबीआई की अमृत कलश एफडी स्कीम में करें निवेश (SBI Amrit Kalash FD Scheme)
एसबीआई की अमृत कलश एफडी स्कीम निवेशकों को उनकी जमाराशि पर बढ़िया ब्याज दरें ऑफर करती है। 12 अप्रैल, 2023 को लॉन्च की गई इस स्कीम की समयसीमा कई बार बढ़ाई जा चुकी है।
अमृत कलश योजना में आपको 400 दिनों के लिए निवेश करना होगा। आम नागरिक 7.10 प्रतिशत की दर से ब्याज कमा सकते हैं। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7.60 प्रतिशत ब्याज मिलता है। इस योजना में कोई भी व्यक्ति अधिकतम 2 करोड़ रुपये का निवेश कर सकता है।
आप अपनी सुविधा के अनुसार FD पर ब्याज पाने का तरीका चुन सकते हैं। इस एफडी के टाइम पीरियड के अंत में, ब्याज के साथ मूल राशि अकाउंटहोल्डर के बैंक खाते में जमा कर दी जाती है। यह योजना उन लोगों के लिए सही है जो शॉर्ट टर्म निवेश पर उच्च ब्याज दरों का फायदा उठाना चाहते हैं।
ऐसे करें अमृत कलश स्कीम की एफडी में निवेश
इस स्कीम में निवेश करने के लिए आप बैंक के ब्रांच जाकर भी निवेश कर सकते है। वहीं नेट बैंकिंग और SBI YONO ऐप के जरिए भी इसमें निवेश किया जा सकता है। अमृत कलश पर आम FD की तरह ही लोन लेने की सुविधा भी मिलती है।
एसबीआई की वीकेयर स्कीम में करें इंवेस्ट (SBI Wecare Special FD)
SBI 'वीकेयर' स्कीम में भी आप निवेश कर सकते हैं। SBI ने स्पेशल टर्म डिपॉजिट स्कीम 'वीकेयर' में लोगों को निवेश करने का ऑप्शन दिया है। SBI की इस स्कीम में सीनियर सिटीजन को 5 साल या उससे ज्यादा टाइम पीरियड के फिक्स डिपॉजिट पर 50 बेसिस पॉइंट्स का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा।
इसमें सीनियर सिटिजन को 5 साल से कम के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर आम नागरिक के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है।
वहीं 'वीकेयर डिपॉजिट' स्कीम के तहत 5 साल या इससे ज्यादा की FD पर 1% ब्याज मिलेगा। वहीं, मैच्योरिटी से पहले निकासी पर अतिरिक्त ब्याज नहीं दिया जाएगा। इसमें भी अब 30 सितंबर 2024 तक निवेश कर सकेंगे।
आपको बता दें कि कोविड महामारी के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की बचत की सुरक्षा के लिए इसे शुरू किया गया था।
ऐसे करें एसबीआई की वीकेयर स्कीम में निवेश
अगर आप इस SBI एफडी में निवेश करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से निवेश ऐसा कर सकते हैं। ऑनलाइन निवेश करने के लिए आप SBI की नेट बैंकिंग सेवा या SBI YONO ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपना निवेश पूरा करने के लिए किसी भी SBI शाखा में जा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications