Fixed Deposit Highest Interest Rate: सितंबर के महीने में अगर आप ऐसी जगह निवेश करने की सोच रहे हैं जिसमें आपको तगड़ा ब्याज मिले तो इसके लिए आपके पास फिक्स डिपॉजिट में निवेश करने का ऑप्शन है। फिक्स डिपॉडिट में आपको निवेश पर तगड़ा ब्याज और सुरक्षा दोनों मिल जाती है। आइए आपको बताते हैं कि किन टॉप बैंक की एफडी में आप सितंबर खत्म होने से पहले निवेश कर सकते हैं तो मालमाल बन सकते हैं। एफडी पर 8 फीसदी ब्याज देने वाले बैंकों की गिनती में पब्लिक बैंक, प्राइवेट बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक और विदेशी बैंक सभी शामिल हैं।

9% से अधिक पाएं इन बैंकों में ब्याज (best fixed deposit interest rates)
अगर आप नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक में 1001 दिनों की एफडी करते हैं तो आपको 9% ब्याज अपने निवेश पर मिलेगा। वहीं, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में आपको 8.50% ब्याज मिलेगा। अगर निवेश का टाइम पीरियड 444 दिन का है।
इसके अलावा सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी अपने कस्टमर को एफडी पर 8.6 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी करवाने पर 8.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.25 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। यह ब्याज दर तीन साल के टेन्योर वाले एफडी पर मिल रहा है।
7 प्रतिशत से ज्यादा मिलेगा इन बैंकों से ब्याज (best bank for fd in india 2024)
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर 8.15 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। एसबीआई सामान्य नागरिकों के लिए 3.50% - 7.10% और सीनियर सिटीजन के लिए 4% से 7.60% के बीच ब्याज दर ऑफर करता है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, 400 दिन (अमृत कलश) की अवधि योजना 12 अप्रैल 2023 से 7.10% की ब्याज दर पर है।
वहीं, वरिष्ठ नागरिक 7.60% की ब्याज दर के लिए पात्र हैं। यह योजना 30 सितंबर 2024 तक वैध रहेगी। इस बैंक की नई दरें 15 जून 2024 से प्रभावी हैं।
इसके अलावा ICICI बैंक नियमित नागरिकों के लिए 3% से 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.50% से 7.80% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। 15 महीने से 18 महीने से कम अवधि के लिए 7.80 और 7.25 की उच्चतम ब्याज दर की पेशकश की जाती है। ये दरें 21 सितंबर, 2024 से लागू थीं।
वहीं, एचडीएफसी बैंक नियमित नागरिकों के लिए 3% से 7.35% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.50% से 7.85% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। 2 वर्ष 11 महीने - 35 महीने की अवधि के लिए 7.25% और 7.75% की हाई ब्याज दर की पेशकश की जाती है। ये दरें 24 जुलाई, 2024 से लागू थीं।
केनरा बैंक 7 दिन से 10 साल तक की अवधि वाली जमाराशियों पर आम लोगों के लिए 4 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश करेगा। 444 दिनों की अवधि के लिए 7.25% तथा 7.75% की उच्चतम ब्याज दर की पेशकश की गई है। संशोधित दरें 11 जून, 2024 से लागू होंगी।
एसबीएम बैंक इंडिया में ब्याज दर 8.25% ऑफर की जाती है और इसके लिए आपका निवेश 18 महीने से अधिक से 2 साल 3 दिन से कम होना चाहिए। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के द्वारा ब्याज दर 8.25% ब्याज ऑफर किया जा रहा है और ये 12 महीने के निवेश पर मिलेगा।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications