नयी दिल्ली। फाइनेंस कंपनियां और बैंक कुछ ऐसी योजनाएं पेश करते रहते हैं जिनमें आपको सामान्य डिपॉजिट से काफी अच्छा ब्याज मिलता है। इन योजनाओं में मासिक निश्चित आय वाली योजनाएं भी होती हैं। ऐसी ही एक योजना देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई लेकर आया है। एसबीआई की इस नयी योजना का नाम है SBI Annuity Scheme, जिसमें निवेश करके आपको अच्छी कमाई करने का मौका मिल सकता है। ये एक फिक्स्ड इनकम योजना है, यानी अगर आप इसमें निवेश करते हैं तो आपकी मासिक आधार पर निश्चित इनकम होगी। यह योजना उन लोगों के लिए बेस्ट है जो मासिक आय के लिए अपनी बचत का उपयोग करना चाहते हैं। इस योजना में मासिक निश्चित इनकम के साथ-साथ आपको और भी बहुत सारे बेनेफिट मिलते हैं। अब इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कितना करना होगा निवेश
एसबीआई की नयी स्कीम के तहत आपको एक बार में निवेश राशि जमा करनी होगी। एक बार जब आप निवेश कर देंगे तो इसके बाद बैंक आपकी निवेश राशि पर मिलने वाले ब्याज को जोड़ेगा और एक तय समय अवधि के बाद हर महीने आपको निश्चित राशि देना शुरू करेगा। बता दें कि आपका खाता खुलने के एक महीने के बाद बैंक आपके खाते में ब्याज राशि की क्रेडिट कर देता है। उदारहण के लिए अगर आपने 1 मार्च को इस योजना में खाता खोला तो 1 अप्रैल को आपके खाते में ब्याज की राशि डाल दी जायेगी।
कितनी राशि पर कितना मिलेगा ब्याज
एसबीआई की इस योजना में आप अधिकतम जितना चाहे उतना निवेश कर सकते हैं। मगर इस योजना में न्यूनतम निवेश राशि 25000 रुपये रखी गयी है। जहां तक ब्याज का सवाल है तो आपको इस योजना में आपको एफडी के बराबर ही ब्याज मिलता है। एसबीआई ने हाल ही में नयी एफडी ब्याज दरों की घोषणा की थी, जिनमें 1 से 10 साल तक एफडी में 6 फीसद ब्याज दिया जायेगा। यानी 36 महीने, 60 महीने, 84 महीने या 120 महीने के लिए एसबीआई की स्कीम पर 6 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं 6 महीनों से 1 साल तक के लिए 5.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। इस योजना में मैच्योरिटी अवधि 3 से 5 साल, 7 साल और 10 साल है।
योजना पर मिल सकता है लोन
एसबीआई की इस योजना में यदि खाताधारक की मृत्यु हो जाये तो स्कीम की मैच्योरिटी पर उसके नामित व्यक्ति यानी नॉमिनी को पैसा दिया जायेगा। मगर खाताधारक की मृत्यु की स्थिति में पहले भी पैसा मिल सकता है। एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार योजना के तहत समय से पहले भुगतान केवल जमाकर्ता की मृत्यु की स्थिति में किया जाता है। आपको इस योजना मे लोन भी मिलता है। विशेष परिस्थितियों में आपको अपने जमा पैसे का 75 फीसदी तक लोन या ओवरड्राफ्ट मिल सकता है। मगर ध्यान रहे कि लोन के लिए मंजूरी बैंक का शाखा प्रबंधक देगा।
यह भी पढ़ें - एफडी : 9 फीसदी से ज्यादा ब्याज पाने के लिए यहां करें निवेश
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications