नयी दिल्ली। बैंक एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट एक बिना जोखिम वाला निवेश माध्यम है। सुरक्षा और निश्चित रिटर्न के लिए एफडी को सबसे बेहतर विकल्पों में गिना जाता है। मगर दो बातें आपको ध्यान में रखनी चाहिए। पहली एफडी की ब्याज दर अच्छी हो। दूसरे इसमें ब्याज आमदनी पर टैक्स लगता है, जिससे आपका रिटर्न घट जायेगा। आपको निश्चित रिटर्न तो मिलेगा, लेकिन उतना नहीं जितना आप उम्मीद करें या आपको दूसरे ऑप्शन में मिल जाये। वहीं इस समय अधिकतर बैंक भी एफडी पर कम ब्याज दर दे रहे हैं। मगर कुछ बैंक हैं जो 8.5 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर दी जाने वाली ब्याज दर अन्य निवेशकों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा भी होती है। इसलिए उनके लिए यह रिटर्न 9 फीसदी से भी ज्यादा हो सकता है। बता दें कि जन, फिनकेयर, उत्कर्ष और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक जैसे चुनिंदा बैंक पर वरिष्ठ नागरिकों को 9 फीसदी से अधिक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में एफडी करवाने पर आपको 5 से 8.5 फीसदी तक वार्षिक ब्याज मिल सकता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 5.60 फीसदी से 9.10 फीसदी तक रहेगी, जिसके लिए 7 दिन से 10 वर्षों तक की एफडी होगी। यानी यह बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.60 फीसदी अधिक ब्याज दे रहा है। इनमें तीन साल की अवधि की एफडी पर 9 फीसदी ब्याज मिलेगा। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की 16 महीनो की एफडी पर 8.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 दिन से 7 साल तक की एफडी पर 4 फीसदी से 9 फीसदी तक का ब्याज देता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को यहां 4.5 फीसदी से 9.5 फीसदी तक का रिटर्न मिलेगा। बैंक 24 महीने 1 दिन से 36 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.50 फीसदी की अधिकतम ब्याज दर देता है। आम निवेशकों को इस अवधि में 9 फीसदी ब्याज मिलेगा।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 दिनों से 10 वर्ष तक की मैच्योरिटी अवधि पर वरिष्ठ नागरिकों को 5.25 फीसदी से लेकर 9 फीसदी तक की ब्याज दर देता है। जबकि सामान्य निवेशकों को 4.75 फीसदी से 8.50 फीसदी तक का रिटर्न मिलेगा। 5 वर्ष पर मैच्योर होने वाली जमा पर ये बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8.85 फीसदी रिटर्न यानी ब्याज देता है। बैंक 456 दिन से दो साल से कम की अवधि पर अधिकतम 9 फीसदी ब्याज दर देता है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को 1000 रुपये की न्यूनतम जमा राशि के साथ नियमित एफडी की सुविधा देता है। यह उन निवेशकों के लिए बेहतर है जो अपनी जमा राशि पर उच्च ब्याज चाहते हैं। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर 4 से 9 फीसदी तक ब्याज देता है। सीनियर सिटिजेंस को 0.60 फीसदी अधिक ब्याज मिलता है। अगर आप इस बैंक में 2 से 3 साल तक की एफडी करवायें तो आपको 8.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
यह भी पढ़ें - डिबेंचर : एफडी और बैंक डिपॉडिट से भी ज्यादा रिटर्न मिलेगा यहां
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
