Credit Card News: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कुछ समय पहले ही क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव किए हैं। इनमें से कुछ बदलाव आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं जिनके बारे में आपको पता होना काफी जरूरी है। केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किए गए नए नियम के मुताबिक अब आप अपने क्रेडिट कार्ड की बिलिंग या स्टेटमेंट डेट को अपनी सुविधा के अनुसार बदल भी सकते हैं। आइए आपको आरबीआई के द्वारा इस आर्टिकल में बिल्डिंग के नए नियम के बारे में पूरी जानकारी देते हैं साथ ही इसका आप पर क्या असर पड़ेगा इसके बारे में भी बताते हैं।
आप जब भी क्रेडिट कार्ड से कोई पेमेंट करते हैं, तो क्रेडिट कार्ड कंपनी की तरफ से आपको एक टाइम पीरियड दिया जाता है। इस दौरान किए गए सभी खर्चों को जोड़कर कंपनी के द्वारा एक बिल बनाया जाता है और यह बिल एक निश्चित तारीख को ग्राहक को दे दिया जाता है। एक बार कंपनी के द्वारा बिल जनरेट कर दिया गया तो आपको 15 से 20 दिन के अंदर इसका भुगतान करना होता है। इसके लिए बैंक के द्वारा आपको एक ड्यू डेट भी दे दी जाती है। इस पूरी प्रक्रिया को बिलिंग साइकिल बोलते हैं।

आप खुद सेट कर पाएंगे अपने बिल की डेट
अभी तक बैंक और क्रेडिट कार्ड नेटवर्क के द्वारा कस्टमर के बिल जनरेशन की डेट सेट की जाती थी। लेकिन रिजर्व बैंक आफ इंडिया के नए नियम के अनुसार अब ग्राहक खुद अपनी मर्जी के हिसाब से कम से कम एक बार अपने क्रेडिट कार्ड की बिलिंग साइकिल को चेंज कर सकता है।
इससे ग्राहकों को काफी फायदा होगा क्योंकि अब वह अपनी सैलरी या फिर सहूलियत के हिसाब से अपनी बिलिंग डेट को सेट कर पाएंगे ताकि उन्हें बैंक का बकाया भरने में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो।
इसके अलावा आप क्रेडिट कार्ड में ब्याज मुक्त समय को ज्यादा से ज्यादा तक बढ़ा सकते हैं।
इसके अलावा अगर आपके पास कई क्रेडिट कार्ड है तो अब आप उनकी बिल्डिंग साइकिल एक ही तारीख पर सेट करके सभी क्रेडिट कार्ड के पैसे एक साथ भर सकते हैं। इससे आपको बार-बार क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
क्रेडिट कार्ड बिलिंग साइकिल में बदलाव करने की क्या है प्रोसेस
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए नियम के अनुसार आप बिलिंग साइकिल में बदलाव तो कर सकते हैं लेकिन इसके पहले आपको कुछ नियम भी फॉलो करने पड़ेंगे। जिसके तहत क्रेडिट कार्ड की बिलिंग साइकिल में बदलाव करने से पहले आपको अपना पिछला बकाया चुकाना होगा।
इसके बाद आप अपने क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर पर फोन करके अपनी बिलिंग साइकिल को अपने हिसाब से चेंज करवा सकते हैं।
जैसे आप बैंक में आपकी बिलिंग साइकिल 18 तारीख रखी है और आपकी सैलरी 1 तारीख को आ रही है, तो आप अपनी बिलिंग साइकिल को 29 से 30 तारीख तक भी रख सकते हैं। जिससे सही समय पर आपका बिल का भुगतान हो जाएगा और सिबिल स्कोर पर भी खास असर नहीं पड़ेगा।
कई बैंकों के द्वारा तो मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके भी बिलिंग साइकिल में परिवर्तन किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications