New Credit And Debit Card Rules: अगर आप भी डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर खास तौर पर आपके लिए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने डेबिट और क्रेडिट कार्ड के लिए कुछ नए नियम लागू किए हैं। इन नियमों से आपको कितना फायदा और कितना नुकसान होगा इसके बारे में हम इस आर्टिकल में बात करने जा रहे हैं।
इसके साथ ही अगर आप क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इन नए नियमों की जानकारी भी होनी चाहिए, तो आइए आपको रिजर्व बैंक आफ इंडिया के द्वारा जारी किए गए क्रेडिट और डेबिट कार्ड के नए नियमों के बारे में जानकारी देते हैं।

नए नियम के तहत हुए हैं कौन से बदलाव
गौरतलब है कि यह नियम के मुताबिक अब बैंक के द्वारा सिर्फ आउटस्टैंडिंग ड्यूज पर ही पेनल्टी लगाई जा सकती है। वहीं आरबीआई के निर्देश के अनुसार अब बैंक अपने से कस्टमर का कार्ड रिन्यू नहीं कर पाएंगे। अब क्रेडिट और डेबिट कार्ड रिन्यू करने के लिए बैंक को अपने कस्टमर से परमिशन लेनी होगी।
इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यह निर्देश दिया है कि क्रेडिट और डेबिट कार्ड जारी करने वालों के पास मॉनिटर करने का मेकैनिज्म भी होना चाहिए, ताकि उन्हें फंड के इस्तेमाल की खबर रहे और वह उसे मॉनिटर कर सकें।
इसके पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 6 मार्च को भी क्रेडिट और डेबिट कार्ड जारी करने वाले बैंकों को एक निर्देश दिया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस निर्देश के अनुसार अब बैंक अपने कस्टमर पर किसी भी एक नेटवर्क का क्रेडिट कार्ड नहीं थोप सकते हैं। आरबीआई के द्वारा बैंकों को दिए गए निर्देश के अनुसार अब उन्हें अपने ग्राहकों को अलग-अलग कार्ड नेटवर्क का विकल्प मुहैया करवाना पड़ेगा ताकि वह अपने मन मुताबिक नेटवर्क चुन सकें।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हमेशा ही ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखता है और उनकी सुरक्षा के लिए नए नियम बनाकर रहता है। इसी कड़ी में आज का निर्देश भी केंद्रीय बैंक के द्वारा जारी किया गया है।
गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा लिए गए इस फैसले से ग्राहकों को आगे आने वाले समय में काफी ज्यादा फायदा होने वाला है। इसके अलावा अब बैंक अपनी मनमानी करके आपके क्रेडिट और डेबिट कार्ड को रिन्यू भी नहीं कर पाएंगे। आप उन्हें कार्ड को रिन्यू करने के लिए आपकी परमिशन लेनी होगी। ऐसे में अगर आप अपने कार्ड को नहीं जारी रखना चाहते हैं, तो बैंक द्वारा की जा रही कार्ड रिन्यूअल रिक्वेस्ट को नकार सकते हैं और आपका कार्ड अपने आप बंद हो जाएगा।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस फैसले के बाद अब क्रेडिट और डेबिट कार्ड की सुविधाओं को बैंक और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। ताकि वह अपने कस्टमर को बेहतर यूजर एक्सपीरियंस दे पाए और उनका कंज्यूमर बेस बरकरार है। क्योंकि अब बैंक आरबीआई के निर्देश के बाद धोखे से अपने कस्टमर के कार्ड को रिन्यू नहीं कर पाएंगे और अगर कस्टमर को कार्ड नहीं पसंद आएगा तो वह उसे नहीं रिन्यू कराएगा। ऐसे में अपने ग्राहकों को बांधकर रखने के लिए कंपनियां ज्यादा बेहतर पॉलिसी बनाएंगे और ब्याज दरों को भी कम कर सकती हैं।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications