Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करने के कई सारे फायदे होते हैं। इसमें आपको सुरक्षित निवेश के साथ तगड़ा रिटर्न भी मिलता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने का सोच रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस के द्वारा चलाई जा रही स्कीम्स में पैसा निवेश कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग स्कीम्स में आप आसानी से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप 10 साल बाद 8 लाख रुपये पोस्ट ऑफिस की स्कीम से पा सकते हैं और इसके लिए आपको किसमें निवेश करना होगा।

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश करके आप तगड़ा निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का तय किया गया है, जिसे बढ़ाकर 10 साल भी किया जा सकता है। इसमें निवेश करने पर आपको 6.7% तक ब्याज मिलेगा।
इसमें निवेश की शुरुआत 100 रुपये से की जा सकती है, जबकि अधिकतम निवेश के लिए कोई लिमिट तय नहीं की गई है। इसके अलावा अगर आप लगातार 12 किस्तें जमा कर लेते हैं, तो आपको लोन की सुविधा मिल जाती है. एक साल बाद आप अपने अकाउंट में जमा राशि का 50 प्रतिशत तक लोन ले सकते हैं।
10 साल बाद ऐसे मिलेंगे आपको 8 लाख रुपये
Post Office की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में अगर आप इस स्कीम में हर महीने 5,000 रुपये का निवेश करते हैं, तो फिर इसके मैच्योरिटी पीरियड यानी पांच साल में कुल 3 लाख रुपये जमा करेंगे और इस पर 6.7 फीसदी की दर से ब्याज के रुपये में 56,830 रुपये जुड़ जाएंगे।
इसके बाद आपका कुल फंड 3,56,830 रुपये हो जाएगा। अब आप इस अकाउंट को और पांच साल के लिए आगे बढ़ाते हैं, तो फिर 10 साल में आपके द्वारा जमा की गई रकम 6,00,000 रुपये होगी। इसके साथ ही 6.7 फीसदी की दर से इस जमा पर ब्याज की रकम 2,54,272 रुपये बनेगी और इस हिसाब से देखा जाए तो फिर 10 साल की अवधि में आपका जमा कुल फंड 8,54,272 रुपये होगा।
ऐसे खुलवाएं अपना पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अकाउंट
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में अकाउंट आप पास के Post Office में जाकर खुलवा सकते हैं। इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड पांच साल का है। पोस्ट ऑफिस आरडी में नाबालिग के नाम पर भी अकाउंट खोला जा सकता है। इसमें माता-पिता को भी डॉक्यूमेंट के साथ अपना नाम देना जरूरी है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications