Post office PPF Scheme 2024 Calculation: सुरक्षा के साथ निवेश की जब कोई बात करता है तो आपके मन में भी पोस्ट ऑफिस का ख्याल सबसे पहले आता होगा। पोस्ट ऑफिस की इन्वेस्टमेंट स्कीम में रिटर्न भी काफी अच्छा मिलता है। शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश के ऑप्शन होने के बावजूद अभी भी ज्यादातर लोग पोस्ट ऑफिस की स्कीमों पर ही सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ में सिर्फ 1000 रुपये निवेश करके ₹8 लाख पा सकते हैं।

100 रुपये का निवेश करने पर मिलेंगे इतने पैसे
पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम यानी पीपीएफ पर 7.1 फीसदी की दर से अभी इंट्रेस्ट मिल रहा है। मान लीजिए आप हर रोज 100 रुपये से निवेश की शुरुआत करते हैं तो आप आसानी से लाखों रुपये मिलेंगे। इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 सालों का है और इसे बाद में 5 सालों के पीरियड के बाद बढ़ाया जा सकता है।
अगर आप रोजाना 100 रुपए का निवेश करते हैं तो 15 साल बाद जब यह मैच्योर होगा तो आपको मैच्योरिटी पर 9,76,370 रुपये मिलेंगे जो पूरी तरह टैक्स फ्री होंगे। 15 सालों के दौरान आपकी कुल जमा राशि 5,40,000 रुपये होगी।
500 रुपये का हर महीने निवेश करने पर मिलेंगे इतने पैसे
अगर आप 500 रुपये का हर महीने निवेश करते हैं और 5 साल बाद इसे फिर से एक्सटेंड करवाते हैं। इसके बाद जब 5 साल हो जाते हैं तो आप अगले 10 सालों के लिए जब फिक्स करवाते हैं तो आपको 15 सालों के बाद 1.62 लाख रुपये मिल जाएंगे।
अगर हर महीने 1000 रुपये का करते हैं निवेश
अगर आप इस स्कीम में हर महीने 1,000 रुपए का निवेश करते हैं तो साल में 12,000 रुपए इन्वेस्ट करेंगे तो इस स्कीम में 15 साल बाद मैच्योरिटी के बाद आपको इसे दो बार 5-5 साल के लिए एक्सटेंड करवाना होगा। इस निवेश को लगातार 25 सालों तक जारी रखना होगा। अगर आप 25 साल तक हर महीने 1,000 रुपए निवेश करते हैं तो आप कुल 3,00,000 रुपए का इन्वेस्टमेंट करेंगे, लेकिन 7.1 फीसदी ब्याज के हिसाब से आप 5,24,641 रुपये सिर्फ ब्याज से लेंगे और आपका मैच्योरिटी अमाउंट 8,24,641 रुपए हो जाएगा।
इस तरह से करवाएं अकाउंट का एक्सटेंशन
ये पोस्ट ऑफिस अकाउंट एक्सटेंशन 5-5 साल के लिए एक्सटेंड कराया जाता है। पीपीएफ एक्सटेंशन के लिए आपके पास दो ऑप्शन होते हैं। इसमें पहला ऑप्शन कॉन्ट्रीब्यूशन होता है और दूसरा अकाउंट एक्सटेंशन। आपको कॉन्ट्रीब्यूशन के साथ एक्सटेंशन भी कराना होता है। इसके लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस, जहां पर भी आपका अकाउंट है, वहां एक एप्लीकेशन देनी होगी। ये एप्लीकेशन आपको मैच्योरिटी की तारीख से 1 साल पूरा होने के पहले देनी होगी और एक्सटेंशन के लिए एक फॉर्म भरना होगा। फॉर्म उसी पोस्ट ऑफिस/बैंक ब्रांच में जमा होगा। अगर आप समय रहते इस फॉर्म को जमा नहीं कर पाते हैं, तो आप अकाउंट में अपना निवेश नहीं कर पाएंगे।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
