
Post Office Schemes : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, 2023 को केंद्रीय बजट 2023 पेश किया था। बजट नें कई घोषणाएं और बदलाव किए गए थे। इनमें पोस्ट ऑफिस की दो सबसे लोकप्रिय योजनाओं में बदलाव शामिल हैं। 2023 के केंद्रीय बजट में महिला निवेशकों के लिए भी एक नई स्कीम की घोषणा की गयी थी। अगर आप पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां पहले जान लें कि अप्रैल 2023 से कौन से बदलाव होने वाले हैं।
Post Office : अब हर महीने आएंगे 8875 रु, केवल एक बार इतना करना होगा निवेश
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस)
बजट 2023 में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) में निवेश की सीमा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी गई थी। बुजुर्ग नागरिकों को उनके रिटायरमेंट के बाद के सालों के लिए इनकम का एक भरोसेमंद और सुरक्षित सोर्स प्रोवाइड करने के लिए, सरकार ने एससीएसएस को 2004 में शुरू किया था। जनवरी से मार्च की तिमाही के दौरान, एससीएसएस पर 8 फीसदी ब्याज दर पर दी जा रही है। एससीएसएस में कम से कम 1000 रुपये और फिर इसी के गुणक में निवेश किया जा सकता है। इसमें ब्याज दर 5 साल के लिए निर्धारित होती है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाओं के लिए ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता है।

मासिक आय योजना
बजट 2023 के अनुसार डाकघर मासिक आय योजना (पीओएमआईएस) के लिए सिंगल खाता धारक की सीमा 4.5 लाख रुपये से बढ़ा कर 9 लाख रुपये कर दी गई। वहीं जॉइंट होल्डिंग के लिए ऊपरी सीमा 9 लाख रुपये से बढ़ा कर 15 लाख रु कर दी गई है। मासिक आय योजना में निवेशकों को हर महीने ब्याज का भुगतान किया जाता है। सरकार इस स्कीम की ब्याज दर भी हर तिमाही में तय करती है। अभी जनवरी से मार्च 2023 के महीनों के लिए इस योजना की ब्याज दर 7.1 फीसदी है। अगर इसे पांच साल से पहले बंद कर दिया जाता है (लेकिन खाते की शुरुआत से तीन साल के अंदर) तो मूलधन का 1 फीसदी टैक्स लगाया जाता है।


महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र
2023 के बजट में महिला निवेशकों के लिए महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना को पेश किया गया था। यह एक वन-टाइम निवेश योजना है, जिसकी अवधि दो साल की होगी। इस तरह ये एक शॉर्ट टर्म बचत योजना है। फिलहाल इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा जारी नहीं की गयी है या कोई जानकारी नहीं दी गयी है। आंशिक निकासी के ऑप्शन के साथ, यह जमा स्कीम 2 लाख रु तक के निवेश ऑप्शन के साथ 2 साल की मैच्योरिटी अवधि के साथ आएगी। इस पर निवेशकों को 7.5 फीसदी की निश्चित ब्याज दर मिलेगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
