अगर आप भी पेटीएम का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब पेटीएम अपने ग्राहकों को मात्र 149 रुपये में मोबाइल ऐप के जरिए हेल्थ इंश्योरेंस लेने का मौका दे रहा है।
नई दिल्ली: अगर आप भी पेटीएम का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब पेटीएम अपने ग्राहकों को मात्र 149 रुपये में मोबाइल ऐप के जरिए हेल्थ इंश्योरेंस लेने का मौका दे रहा है। अच्छी बात तो यह है कि इसके लिए पेटीएम ग्राहकों को किसी तरह का डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं होगी। जानकारी दें कि यूजर्स को यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पेटीएम ने आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ एक करार किया है। हेल्थ इंश्योरेंस: 1 अप्रैल से मिलेगा सबसे अच्छा बीमा, जानें फायदे
जानिए प्लान में कौन- कौन से कवर शामिल
पेटीएम के जरिए हेल्थ प्लान लेना पारंपरिक हेल्थ इंश्योरेंस लेने के मुकाबले सस्ता है। इन प्रोडक्ट्स को कामकाजी पेशेवरों और युवाओं के मुताबिक तैयार किया गया है। इसमें हेल्थ कवर, डेंटल कवर, डायबीटीज कवर, कैंसर कवर जैसे कवर शामिल हैं। इस इंश्योरेंस की खास बात यह है कि इसमें किसी कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं है जिसमें मेडिकल भी शामिल है। इसके अलावा पॉलिसी में नामांकन पूरी तरह डिजिटल होगा। बता दें कंपनी के मुताबिक, ये उत्पाद उन लोगों के बीच लोकप्रिय हैं जो अपनी स्वास्थ्य जरूरतों के लिए सबसे कम कीमत पर अच्छा हेल्थ प्लान चाहते हैं। इस समझौते पर आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस के सीईओ मयंक बथवाल ने कहा कि पेटीएम के साथ उनका करार पूरे देश में गुणवत्ता वाले स्वास्थ्य बीमा उत्पादों को किफायती तौर पर आसानी से उपलब्ध कराना है।
इन बीमारियों पर मिल रहा कवर
- इसमें पहली बार स्मॉग केयर का कवर उपलब्ध है। इस कवर में अस्थमा, निमोनिया जैसी बीमारियों पर कवर मिल रहा है।
- इसमें 1 साल के लिए कवर की शुरुआती कीमत 100 रुपये है।
- इसके साथ ही डेंटल हेल्थ कवर भी पहली बार मिल रहा है।
- वहीं इसमें एक साल के लिए स्केलिंग और फिलिंग पर ओपीडी खर्च 150 रुपये का मिल रहा है।
- इसके अलावा एक साल के बड़े डेंटल प्रोसीजर भी कवर होंगे। कैंसर केयर के लिए ग्रुप प्रोटेक्ट कवर मौजूद है।
- इसमें 18 से 60 उम्र के लोगों के लिए सिर्फ 199 रुपये के शुरुआती प्रीमियम में व्यक्तिगत कवर मिलेगा।
- इसमें तीनों स्टेजों के कैंसर के लिए एक साल का कवर मिलेगा।
- कवर में 10 लाख तक का एसआई ऑप्शन भी मिल रहा है।
अस्पताल में भर्ती होने का 20,000 रुपये का फायदा
दूसरी ओर बता दें कि सामान्य संचारी रोगों जैसे मलेरिया, डेंगू के लिए इसमें साल के लिए शुरूआती प्रीमियम 149 रुपये से शुरू है। इसमें अस्पताल में भर्ती होने का 20,000 रुपये का फायदा मिलेगा। डायबिटीज के लिए इसमें ग्रुप हेल्थ एक्टिविटी कवर उपलब्ध है जिसमें 929 रुपये से प्रीमियम की शुरूआत है। इसमें 25,000 और 50,000 रुपये के दो एसआई विकल्प के साथ उपलब्ध है। इस समझौते पर आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस के सीईओ कहना है कि पेटीएम के साथ उनका करार पूरे देश में गुणवत्ता वाले स्वास्थ्य बीमा उत्पादों को किफायती तौर पर आसानी से उपलब्ध कराना है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
